लाइव न्यूज़ :

Puri Rath Yatra: भगवान बलभद्र के रथ 'तालध्वज', भगवान जगन्नाथ के 'नंदीघोष' और देवी सुभद्रा के रथ 'दर्पदलन' की पूजा, सुनहरे हत्थे वाली झाड़ू से फर्श को साफ किया, जानें और खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 14:14 IST

Puri Rath Yatra: पुरी राजघराने के दिव्यसिंह देव बारी-बारी से रथों पर चढ़े और एक सुनहरे हत्थे वाली झाड़ू का उपयोग करके रथों के फर्श को साफ किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुजारियों ने फूल और सुगंधित जल का छिड़काव किया। भगवान बलभद्र के रथ 'तालध्वज', फिर भगवान जगन्नाथ के 'नंदीघोष' और अंत में देवी सुभद्रा के रथ 'दर्पदलन' की पूजा की। देवताओं ने रथों पर स्थान ग्रहण कर लिया है।

Puri Rath Yatra: पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव ने भगवान जगन्नाथ और उनके दो भाई-बहनों के रथों को भक्तों द्वारा खींचे जाने से पहले उस पर झाड़ू लगायी। सफेद पोशाक पहने और एक चांदी की पालकी में ले आये गए पुरी राजघराने के दिव्यसिंह देव बारी-बारी से रथों पर चढ़े और एक सुनहरे हत्थे वाली झाड़ू का उपयोग करके रथों के फर्श को साफ किया।

इस दौरान पुजारियों ने फूल और सुगंधित जल का छिड़काव किया। देव ने सबसे पहले भगवान बलभद्र के रथ 'तालध्वज', फिर भगवान जगन्नाथ के 'नंदीघोष' और अंत में देवी सुभद्रा के रथ 'दर्पदलन' की पूजा की। नियमों के अनुसार, पुरी के राजा को मंदिर के अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से प्रतिनियुक्त एक दूत के माध्यम से सूचित किया जाता है कि देवताओं ने रथों पर स्थान ग्रहण कर लिया है।

मंदिर के रिकॉर्ड में कहा गया है, ‘‘बारहवीं शताब्दी में अनंतवर्मन चोडगंगदेव से लेकर ओडिशा के राजाओं ने स्वयं को भगवान जगन्नाथ का ‘‘रौता’’ (सेवक) घोषित किया और उनके प्रतिनिधि के तौर पर भूमि पर शासन किया।’’ राजा द्वारा रथों की सफाई किये जाने के बाद और महल में जाने के बाद, भूरे, काले और सफेद रंग के लकड़ी के घोड़ों को तीन रथों में लगाया जाता है।

जिन्हें श्रद्धालुओं द्वारा खींचा जाता है। इस अनुष्ठान से पहले, पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अपने चुनिंदा शिष्यों के साथ आये और रथों की पूजा की। जगन्नाथ पंथ के एक शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने कहा कि महाराजा द्वारा रथों की सफाई करने की रस्म यह संदेश देती है कि भगवान के सामने सभी समान हैं। 

टॅग्स :रथ यात्राPuri Jagannadhओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर