लाइव न्यूज़ :

National Youth Day: 'जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी शानदार होगी', पढ़ें स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 15:01 IST

स्वामी विवेकानंद की जयंती को हर साल 'नेशनल यूथ डे' के तौर पर मनाया जाता है। पढ़ें, विवेकानंद के 10 अनमोल विचार...

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी विवेकानंद की जयंती को मनाया जाता है 'नेशनल यूथ डे' के तौर पर12 जनवरी को मनाया जाता है 'नेशनल यूथ डे', आज भी विवेकानंद के विचार देते हैं प्रेरणा

National Youth Day: स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर हर साल 'नेशनल यूथ डे' मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे की घोषणा की थी और 1985 से ये दिन हर साल इसी रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद के जीवन से जुड़ी कई घटनाएं और उनका कथन आज भी कई प्रकार के सीख देता है। पढ़ें, स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार... 

1. जो हमारी सोच हमे बनाती है, हम वही बनते हैं। इसलिए हमेशा अपनी सोच को लेकर सतर्क रहें। शब्द का महत्ता दूसरे दर्जे की है। विचार जिंदा रहते हैं और वे ही आगे बढ़ते हैं। 

2. ब्रह्मांड में मौजूद सभी शक्तियां पहले से ही हम सभी में मौजूद हैं। ये हम हैं जो अपने हाथों को अपनी आंखों के सामने रख लेते हैं और फिर रोते रहते हैं चारो ओर अंधेरा है।

3. अगर पैसा दूसरों की मदद करने में योगदान करता है तो फिर ये काम की चीज है। इसका कोई मूल्य है। अगर ऐसा नहीं है तो ये फिर शैतान की तरह है। ऐसे में ये जितनी जल्दी हमसे दूर हो जाए, उतना ही अच्छा होगा।

4. एक समय में एक काम करो और ऐसा करते हुए अपनी पूरी शक्ति, आत्मा उसमें डाल दो। बाकी सब कुछ भूल जाओ। 

5. ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।

6. उठो और जागो और तब तक नहीं रूको जब तक कि तुम अपना लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते।

7. जब तक आप खुद पर भरोसा करना नहीं सीखते तब तक भगवान भी आप पर भरोसा नहीं करते हैं।

8. दुनिया के तमाम लोग तुम्हारी स्तुति करें या निन्दा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांत आज हो या किसी और युग में, लेकिन तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट नही होना।

9. जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।

10. किसी दिन आपके सामने कोई समस्या न आए तो आप इस बात का भरोसा कर सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

टॅग्स :स्वामी विवेकानंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNational Youth Day 2025: स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशनः संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि की त्रिवेणी

भारतMadhya Pradesh: 12 जनवरी से एमपी में शुरू हो रहा “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन”, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भारतNational Youth Festival News: युवा पीढ़ी किसी भी राष्ट्र के विकास की रीढ़,  मजबूत कंधों पर राष्ट्र का विकास निर्भर

भारतSwami Vivekananda Jayanti 2024: जीवन भर देंगे पॉजिटिव एनर्जी, स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

भारतSwami Vivekananda Jayanti 2024: विवेकानंद से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप, महान भारतीय दार्शनिक की 161वीं जयंती पर उनके बारे में रोचक तथ्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल