लाइव न्यूज़ :

नागपंचमी 2018: बन रहा 'स्वार्थ सिद्धि' योग, इस सरल उपाय से करें कालसर्प दोष को दूर

By गुलनीत कौर | Published: August 14, 2018 7:37 AM

नागों की पूजा या उनके नाम का व्रत करने से अन्न और धन दोनों में इजाफा होता है। 

Open in App

हिन्दू धर्म में ना केवल देवी-देवता, बल्कि पशु, पक्षी और पेड़-पौधों को भी पूजनीय माना गया है। नागों की पूजा करने वाला त्यौहार 'नागपंचमी' इस साल 15 अगस्त, दिन बुधवार को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार नागपंचमी हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इसदिन हिन्दू नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं और सर्प की पूजा करते हैं। 

सुबह तड़के पूजा का शुभ मुहूर्त आरम्भ हो जाएगा। शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 54 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक ही रहेगा। इसके बाद भी शाम तक पूजा की जा सकती है क्योंकि इस साल नाग पंचमी पर स्वार्थ सिद्धि योग बना रहा है। जो कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ होता है। इसी वजह से इस साल की नागपंचमी को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नागपंचमी क्यों मनाते हैं?

अगर आप इस नागपंचमी व्रत या पूजा कर रहे हैं तो पहले जान लें कि नागपंचमी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है। मान्यता है कि नागों की पूजा या उनके नाम का व्रत करने से अन्न और धन दोनों में ही इजाफा होता है। 

भारत के कृषिप्रधान देश है और सांप खेतों में ही रहकर फसलों की रक्षा करते हैं। इसलिए इनके पूजन से इन्हें प्रसन्न किया जाता है। लेकिन इसके अलावा धार्मिक रूप से भी कथा प्रचलित है जिसमें एक भाई (जो कि सर्प होता है), वह अपनी बहन की रक्षा करता है। इसलिए इसदिन हिन्दू महिलाएं सांप को अपना भाई मानकर उसकी पूजा करती हैं।

रक्षाबंधन 2018: वर्षों बाद भद्राकाल के बड़े परिवर्तन के साथ आ रहा राखी का त्योहार, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त

नागपंचमी पर कालसर्प पूजा

अगर कुंडली में कालसर्प दोष है तो नागपंचमी के दिन इसका उपाय करने से दोष पूर्ण रूप से दूर हो जाता है। इसे दो तरीके से किया जा सकता है। पहले उपाय के अनुसार इसदिन नागों की पूजा करें और दिनभर "ॐ नमः शिवाय" का मन ही मन जाप करते रहें। इसके अलावा शिव रुद्राभिषेक कराने से भी जातक की कुंडली के कालसर्प दोष को शांत किया जा सकता है। चूंकि नाग भगवान शिव से जुड़े हैं, इसलिए इसदिन भगवान शिव को प्रसन्न करने से नागों का आशीर्वाद भी प्राप्त हो जाता है। 

टॅग्स :नाग पंचमीभगवान शिवहिंदू त्योहारसावन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीShambhu: अक्षय का महादेव अवतार, आग के बीच किया तांडव, जीता फैंस का दिल

भारतUdhayanidhi Stalin: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन पर एक्शन, 'सनातन धर्म' टिप्पणी पर कर्नाटक कोर्ट ने तलब किया, देखें

भारतGyanvapi Case: ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुई पूजा, अदालत के आदेश के बाद खोला गया तहखाना, देखें फोटो

भारतवीडियो: अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुई पूजा, देखिए

पूजा पाठHoli 2024 Date: कब है होली? अभी जानें तिथि, होलाष्टक, होलिका दहन मुहूर्त, पूजा विधि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 february: आज मेष, वृषभ समेत ये 4 राशिवाले करें जीत की तैयारी, जानें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठआज का पंचांग 07 फरवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठआध्यात्मिक साधकों के पथप्रदर्शक बने हुए हैं नैष्ठिक ब्रह्मचारी प्रेमानंद जी महाराज

पूजा पाठआज का पंचांग 06 फरवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 february: आज एकादशी पर बनेंगे शुभ योग, इन 5 राशिवालों को धनलाभ होने की संभावना