लाइव न्यूज़ :

Mohini Ekadashi 2023: कब रखा जाएगा मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

By अंजली चौहान | Updated: April 26, 2023 17:41 IST

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत काफी महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे1 मई 2023 को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगामोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है मोहिनी अवतार भगवान विष्णु का स्त्री अवतार है

Mohini Ekadashi 2023: हिंदुओं के लिए मोहिनी एकादशी बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है और सुखमय जीवन की कामना की जाती है।

मान्यता के अनुसार, इस पावन दिन जो श्रद्धालु व्रत रखते हैं उनके जीवन में भगवान विष्णु  की असीम कृपा होती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु ने असुरों का विनाश करने के लिए और देवताओं को विजय दिलाने के लिए इस दिन मोहिनी का रूप रखा था। इसी कारण मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। मोहिनी भगवान विष्णु का स्त्री अवतार है। 

कब है मोहिनी एकादशी?

मोहिनी एकादशी का व्रत 1 मई, 2023 को रखा जाएगा।

वैशाख शुल्क एकादशी तिथि शुरू- 30 अप्रैल 2023, रात 08 बजकर 28 मिनट

वैशाख शुल्क एकादशी तिथि समाप्त- 1 मई 2023, रात 10 बजकर 09 मिनट

पूजा मुहूर्त- 1 मई की सुबह 09:00 से सुबह 10:39 

मोहिनी एकादशी व्रत पारण समय 

मोहिनी एकादशी व्रत के पारण का समय 2 मई की सुबह 05 बजकर 40 मिनट से सुबह 08 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस मुहूर्त में आप व्रत का पारण कर सकते हैं। 

जानें व्रत की पूजन विधि 

1- मोहिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनना चाहिए। 

2- इसके बाद भगवान विष्णु का साफ मन से ध्यान करते हुए कलश स्थापना और भगवान विष्णु की पूजा करें।

3- पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की आरती करें और धूप, फूल, माला, प्रसाद चढ़ाए। 

4- भगवान विष्णु के सामने हाथ जोड़कर अपनी सभी गलतियों की माफी मांगे और सच्चे मन से हाथ जोड़ कर प्रार्थना करें।

5- दोपहर के समय मोहिनी एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें या सुनें। 

6- रात के समय फिर से भगवान विष्णु की पूजा और भजन कीर्तन करते हुए भगवान का स्मरण करें। 

7- द्वादशी के दिन व्रत का पारण करें। 

8- सबसे पहले किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन कराएं या दान दें।

9- इसके बाद ही खुद भोजन करने बैठे।

(Disclaimer: यहां लिखे गए आर्टिकल में मौजूद जानकारियों की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता है। कृपया किसी भी मान्यता को मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।) 

टॅग्स :भगवान विष्णुहिंदू त्योहारत्योहारएकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल