लाइव न्यूज़ :

देशभर में आज भी मन रही है मकर संक्रांति, शुभ फल पाने के लिए दान करें ये वस्तुएं

By गुलनीत कौर | Updated: January 15, 2018 11:45 IST

14 जनवरी की दोपहर हुए सूर्य गोचर की आज उदयातिथि है, जानें क्या करें।

Open in App

देशभर में कल यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। हर साल 14 जनवरी को ही पूरे देश में इस पर्व को अलग-अलग रूप से मनाया जाता है, लेकिन इस साल की संक्रांति एक नहीं बल्कि दो दिन की बताई जा रही है। 

गोरखपुर से ज्योतिष आचार्य पवन कुमार पाण्डेय जी का कहना है कि 14 जनवरी की दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर सूर्य ने धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश किया था। इसी समय से ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से मकर संक्रांति का पर्व आरम्भ माना जाता है, लेकिन दान-पुण्य कर्म 14 जनवरी की सुबह सूर्य उदय से ही किए जाने लगे। 

लेकिन आज यानी 15 जनवरी को उदयातिथि होने के कारण आज भी दान-पुण्य और पूजन का महत्व बताया जा रहा है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में आज भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, लोग तिल का सेवन कर रहे हैं। 

तो आज भी आपके पास दान कर्म करके शुभ फल पाने का अच्छा मौका है, आगे राशि अनुसार जानिए इसदिन किन वस्तुओं का दान फलदायी माना गया है: 

मेष राशिनौकरी व्यवसाय में लाभ पाने के लिए इस मकर संक्रांति मेष राशि के जातक गर्म कपड़ों और तिल का दान करें।

वृष राशिनौकरी से जुडी टेंशन कम करने और अपने साझेदारी के व्यवसाय को सही राह पर लाने के लिए वृष राशि के जातक इसदिन किसी भी अनाजन का दान करें। 

मिथुन राशिमिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति पर कम्बल और तिल के लड्डुओं का दान करें, स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 

कर्क राशिभविष्य में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता पाने के लिए कर्क राशि के जातक मकर संक्रांति पर साबूदाना और शहद का दान करें।

सिंह राशिधन लाभ और व्यवसाय में तरकी पाने के लिए सिंह राशि के जातक दाल, घी और अन्य अनाज का दान करें। 

कन्या राशिनौकरी में तरकी पाने हेतु कन्या राशि के जातक मकर संक्रांति पर गरीबों में गर्म कपड़े दान करें। 

तुला राशिरुके धन और समाज में सम्मान पाने के लिए तुला राशि के जातक गुड़-तिल का दान करें। 

वृश्चिक राशिलंबे समय से नौकरी में मिलने वाले प्रमोशन की वेट कर रहे वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति पर दूध, दही टूल तिल से बने व्यंजनों का दान करें। 

धनु राशिबेहतरीन करियर पाने के लिए धनु राशि के जातक पीले अनाज का दान करें। 

मकर राशिमकर संक्रांति के दिन मकर राशि के जातकों पर सूर्य का सबसे अधिक शुभ फल होता है। इस सकारात्मकता को पाने के लिए मकर संक्रांति की सुबह सूर्य को जल चदएं। अनाज और सरसों के तेल का दान करें। 

कुंभ राशिनौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता के लिए जूझ रहे कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति पर काले तिल और तेल का दान अवश्य करें। 

मीन राशिक्रम में आखिरी राशि है मीन, इस राशि के जातक मकर संक्रांति पर ऊनी वस्त्रों और गुड़ का दान करें। यह दान आर्थिक रूप से इन्हें लाभ पहुंचा सकता है। 

टॅग्स :मकर संक्रांतिहिंदू धर्मपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर