लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2020: 14 या 15 जनवरी जानें कब है मकर संक्रांति, पूजा विधि से लेकर मुहूर्त तक जानिए सब कुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 18:20 IST

Makar Sankranti 2020 Date 14 or 15: मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है, जो कि बहुत ही शुभ घटना है। इस साल मकर संक्रांति की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमकर संक्रांति के पर्व को देश के अलग-अलग जगहों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता हैसूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं

हिंदू धर्म में मकर संक्राति एक प्रमुख त्योहार में से एक है। यह सूर्य देव को समर्पित पर्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं।

किस दिन है मकर संक्रांति का त्योहार

मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है, जो कि बहुत ही शुभ घटना है। इस साल मकर संक्रांति की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिष के अनुसार, इस बार सूर्य, मकर राशि में 14 जनवरी की रात 2.07 बजे प्रवेश करेगा।

इसलिए संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। मकर संक्राति से अग्नि तत्व की शुरुआत होती है और कर्क संक्राति से जल तत्व की। इस समय में सूर्य उत्तरायण में होता है। इस समय किए गए जाप और दान का फल अनंत गुना होता है।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य आत्म, सरकारी नौकरी, उच्च पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता आदि का कारक है। यह तुला राशि में नीच का और मेष राशि में उच्च का होता है। जबकि सिंह राशि का यह स्वामी है।

देश में अलग-अलग तरीकों से मनती है मकर संक्रांति

मकर संक्रांति के पर्व को देश के अलग-अलग जगहों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। उसी तरह इसमें खान-पान की विभिन्नता भी मिलती है। इस दिन तिल का हर जगह किसी न किसी रूप में प्रयोग होता है।

इसी के साथ ही माघ महीने में माघ मेले का भी आयोजन किया जाता है। मेले में साधु-संतो की भीड़ भी होती है।

मकर संक्रांति कैसे मनाएं ?

- भोर में स्नान करें और सूर्य को अर्घ्य दें।

- श्रीमद्भागवद् के एक अध्याय का पाठ या गीता का पाठ करें।

- नए अन्न, कम्बल और घी का दान करें।

- भोजन में नए अन्न की खिचड़ी बनाएं।

- भगवान को भोग लगाने के बाद उसे ग्रहण करें।

सूर्य से लाभ पाने के लिए क्या करें?

- लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें।

- सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

- मंत्र होगा - "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः"।

- लाल वस्त्र, ताम्बे के बर्तन तथा गेंहू का दान करें।

- संध्या काल में अन्न का सेवन न करें।

टॅग्स :मकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर