लाइव न्यूज़ :

शुक्रवार को कहीं अनजाने में आप भी तो नहीं करते ये काम, आज ही संभल जाएं, होती हैं माता लक्ष्मी नाराज

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2020 09:25 IST

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि वे काम नहीं किये जाएं तो माता लक्ष्मी को नाराज करते हैं। जानिए, शुक्रवार को कौन से काम नहीं करने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को मां लक्ष्मी नाराज नहीं हों, इसका रखना चाहिए विशेष ध्यानमाता लक्ष्मी को खुश करने के लिए किचन को साफ रखें, महिलाओं का भी नहीं करें अपमान

हिंदू या कहें कि सनातन धर्म में हर दिन का कोई न कोई महत्व है। हर दिन किसी खास देवी-देवता को समर्पित होता है और इसलिए हमेशा इन बातों का ख्याल रखने की बात कही जाती है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। उन्हें धन और समृद्धि की देवी कहा गया है।

पुराणों में उन्हें विष्णु जी की पत्नी बताया गया है और कहा गया है कि उनकी उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। इसलिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूरी श्रद्धा से पूजा करनी चाहिए। इससे हमेशा उनका आशीर्वाद बना रहता है। हालांकि, कुछ ऐसी बातें भी हैं जिसका विशेष ध्यान शुक्रवार को रखना चाहिए। जानिए, कुछ ऐसी बातों के बारे में...

महिलाओं का नहीं करें अपमान: शुक्रवार के दिन भूलकर भी महिलाओं, कन्याओं या किन्नरों का भी अपमान नहीं करना चाहिए। उनके बारे में कोई भी गलत बात नहीं बोले और न ही उन पर क्रोध करें। हिंदू धर्म में लोक मान्यताओं में भी महिलाओं को लक्ष्मी का रूप कहा गया है। इसलिए इस बात ध्यान रखें नहीं तो आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी उठानी पड़ सकती है।

घर में जरूर बनाए मीठा: यह माता लक्ष्मी का दिन है। इसलिए सुबह या शाम किसी एक समय घर में जरूर कोई मीठी चीज मसलन खीर या कोई मिष्ठान जरूर बनाएं और इसे पहले घर की सबसे बड़ी स्त्री को खिलाना चाहिए।

तामसिक भोजन से परहेज: शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा से दूर रहना बेहतर है। वैसे इस आदत को आप पूरे जीवन के लिए भी अपना सकते हैं। शुक्रवार को खासकर सात्विक भोजन ही करें।

चीनी देना ठीक नहीं: शुक्रवार के दिन भूलकर भी किसी को चीनी नहीं देना चाहिए। ज्योतिष में चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनों से है। यही कारण है कि शुक्रवार को चीनी देने से शुक्र कमजोर होता है। शुक्र भौतिक सुख-समृद्धि के स्वामी हैं। इसलिए ऐसा करने से आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।

साफ-सुथरा किचन: वैसे तो हमेशा किचन की साफ-सफाई का ख्याल रखना चाहिए लेकिन शुक्रवार को इसका विशेष ध्यान दें। साफ-सुथरे किचन में लक्ष्मी जी का वास रहता है। इससे घर में भी सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए रात को ही किचन के बर्तन साफ करें और उन्हें ऐसे ही नहीं छोड़े। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

उधार लेने या देनें से बचें: यह भी बहुत जरूरी है। शुक्रवार को किसी को भी न तो धन उधार में दें और न ही धन उधार में ले। ऐसी भी मान्यता है कि शुक्रवार को दिया गया धन लौटकर नहीं आता और इससे संबंध भी खराब होते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी भी नाराज होती हैं।

नारायण की भी करें पूजा: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। उनकी पूजा करनी चाहिए। हालांकि ये भी ध्यान रखें कि उनके साथ-साथ नारायण यानी भगवान विष्णु की भी पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से दोनों देवी-देवता का आशीर्वाद मिलता है और साधक कष्टों से दूर रहता है।

टॅग्स :मां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठDiwali 2024 Date: कब है दिवाली? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, अब कन्फ्यूजन दूर, जानें यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर