लाइव न्यूज़ :

Kharmas 2021: जानिए कब से लग रहा है खरमास, एक माह तक मांगलिक कार्यों पर लगेगी रोक

By रुस्तम राणा | Updated: December 9, 2021 15:09 IST

14 दिसंबर यानी मंगलवार से खरमास प्रारंभ हो रहा है। ये खरमास 14 जनवरी 2022 को समाप्त होगा। खरमास में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस कारण मांगलिक कार्यों पर एक माह तक रोक लग जाएगी।

Open in App

हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। किसी भी कार्य में सबसे पहले मुहूर्त और ग्रहों तथा नक्षत्रों की चाल देखी जाती है। वहीं 14 दिसंबर यानी मंगलवार से खरमास प्रारंभ हो रहा है। ये 14 जनवरी 2022 को समाप्त होगा। खरमास में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस कारण मांगलिक कार्यों पर एक माह तक रोक लग जाएगी।

सूर्यदेव धनु राशि में करेंगे प्रवेश

सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास लगता है जिसके बाद सभी शुभ काम करना वर्जित माना जाता है। सूर्य जब-जब बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करता है तब खरमास होता है क्योंकि सूर्य के कारण बृहस्पति निस्तेज हो जाते हैं। इसलिए खरमास में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं, क्योंकि शुभ कार्यो के लिए बृहस्पति का साक्षी होना आवश्यक है।

खरमास में क्या करें ?

खरमास के माह में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उनकी पूजा-अर्चना करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। खरमास के माह में भगवान विष्णु और भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। खरमास के माह में पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। पवित्र नदी में स्नान करने से पापों और रोगों से मुक्ति मिलती है। खरमास में दान करने का विशेष महत्व है। गरीबों को दान देना चाहिए और साधु-संतों की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य आता है।

खरमास में क्या नहीं करें ? 

खरमास के महीने में में विवाह, जनेऊ, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। खरमास खत्म होने के बाद आप शुभ मुहूर्त देखकर मांगलिक कार्य कर सकते हैं। मान्यता है कि खरमास के महीने में मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इनका सेवन करने से जिंदगी में परेशानियां आने लगती हैं। खरमास के महीने में नया कार्य ना शुरू करें। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिती को मुश्किलों में डाल सकता है खरमास के महीने में बच्चें का मुंडन जैसे शुभ कार्य को भी ना करवाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चे के भविष्य भी इससे खतरा हो सकता है।

टॅग्स :खरमासपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठKharmas 2025: 16 दिसंबर से रुक जाएंगे विवाह, मुंडन समेत सभी मांगलिक कार्य, जानें खरमास में क्या करें, क्या नहीं

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल