लाइव न्यूज़ :

शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, 29 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

By IANS | Updated: February 14, 2018 23:19 IST

उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 29 अप्रैल से खुलेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Open in App

उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 29 अप्रैल से खुलेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। परंपरा के अनुसार, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में उखीमठ के श्रीओंकारेश्वर मंदिर में बुधवार को आयोजित हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गई। आठवीं सदी के शिव मंदिर को खोलने की घोषणा ज्योतिषियों व पुजारियों के साथ परामर्श के बाद की जाती है।मंदिर के द्वार खोलने का समय सुबह 6.15 बजे तय किया गया है। केदारनाथ चारधाम यात्रा के प्रसिद्ध चार मंदिरों में से एक है, जहां दुनिया भर से लाखों तीर्थयात्री हर साल आते हैं। अन्य प्रसिद्ध तीन धार्मिक मंदिरों में बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री शामिल हैं। 26 अप्रैल को केदारनाथ जी की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से उखीमठ के लिए रवाना की जाएगी।शिव की डोली रात को फाटा गांव में ही आराम करेगी। 27 अप्रैल को फाटा गांव से डोली गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर में पहुंचेगी और 28 को केदारनाथ पहुंच जाएगी। 29 अप्रैल को दर्शनों के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। 

टॅग्स :केदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतगंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के जाने पर रोक, बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी भी इसी तरह के कदम पर कर रही है विचार

पूजा पाठकेदारनाथ और यमुनोत्री कपाट बंद, चारधाम-हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु, जानें कब खुलेंगे

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

भारतVIDEO: केदारनाथ धाम में बर्फबारी, भक्तों ने दर्शन के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग