लाइव न्यूज़ :

Maa Lakshmi: कर्ज व बेरोजगारी से मुक्ति चाहते हैं तो लगातार 3 शुक्रवार करें मां लक्ष्मी के ये उपाय

By गुणातीत ओझा | Updated: August 21, 2020 11:26 IST

हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि हर घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है।शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है।

हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि हर घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। धन यानी लक्ष्मी की चाहत कौन नहीं रखता है। धन प्राप्ति के लिए लोग न जाने कितने हथकंडे अपनाते हैं। इसलिए लक्ष्मी को खुश करने की जुगत में रहते है। मां लक्ष्मी को को प्रसन्न करने के लिए लोग घर को साफ-सुथरा रखते हैं ताकि लक्ष्मी उनके घर निवास हो सके और भविष्य में आने वाले धन की कमी कभी न हो। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं, जिससे कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएं और सुख-शांति के साथ रह सके।

हम आपको धन की देवी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जिन्हें आपको लगातार तीन शुक्रवार करना चाहिए। इससे न सिर्फ फल की प्राप्ति होगी बल्कि धन की कमी से भी छुटकारा पा सकते हैं। महालक्ष्मी चंचला है क्योंकि लक्ष्मी जी का पैर एक जगह नहीं टिक पाता हैं। अगर आप रोज माता लक्ष्मी से जुड़े उपाय नहीं करते हैं, तो मां लक्ष्मी आपसे रूष्ट हो जाएंगी। 

1. माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नि है। कहा जाता है कि अगर आपने मां लक्ष्मी के पति को मना लिया, तो मां लक्ष्मी तुरंत मान जाएंगी। इसके लिए आपको प्रत्येक शुक्रवार के दिन दक्षिण आवर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। आपको यह उपाय लगातर तीन शुक्रवार करना होगा। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी और आप आर्थिक कष्ट से निजात पा जाएंगे।

2. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र की जाप आपको लगातार 43 दिन करनी चाहिए। मां लक्ष्मी का बीज मंत्र ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥ का जाप करना चाहिए। लक्ष्मी बीज मंत्र को देवी लक्ष्मी की सभी शक्तियों के स्त्रोत के रूप में माना जाता है।  3. लक्ष्मी बीज मंत्र के जप के बाद आप मां को मिश्री, खीर आदि का भोज लगाएं। 4.  लगातार तीन शुक्रवार को सात से कम उम्र की कन्याओं या ब्राह्मण को भोज कराएं। भोज में मिश्री, खीर जरूर दें। 5. हर शुक्रवार नहाने के बाद लाल या सफेद वस्त्र का धारण करके किसी ब्राह्मण या गरीब को दान दें। 6.मां लक्ष्मी को पसन्न करने के लिए आपको 43 दिन लगातार पितरों के नाम से एक रोटी गाय को खिलानी चाहिए। रोटी बनाते वक्त शक्कर जरूर डाल दें। इससे धन व सुख समृद्धि बरकरार रहेगी। 7. नौकरी पाने के लिए आप हर रोज गायत्री मंत्र का पाठ करें। सफलता न मिलना, कम आमदनी होने पर इस मंत्र का जाप भाग्‍य जगाता है। गायत्री मंत्र इस प्रकार है - ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। अर्थात् हमें प्रार्थना करते हुए माता से हमारी बुद्धि को जगाने का वरदान मांगना चाहिए ताकि हम शुभ कार्यों की ओर प्रेरित हो सकें।  8. शास्‍त्रों में दसमुखी रुद्राक्ष को भगवान विष्णु का स्वरुप माना जाता है। इस रुद्राक्ष के लिए मान्‍यता है कि धारण करने पर नौकरी मिलने की समस्‍या दूर होती है। संतान प्राप्ति की कामना रखने वालों को भी इस रुद्राक्ष को जरूर धारण करना चाह‍िए। यह सभी बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि दिलाता है।9. करियर में आगे बढ़ने के लिए सूर्य को जल देने का नियम बनाएं। सूर्य पूजन से आत्मविश्वास बढ़ता है और आप एक्‍ट‍िव भी रहते हैं। ये बातें आपका प्रभाव बढ़ाती हैं जिससे आप तरक्‍की की ओर अग्रसर होते हैं। 10. मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं या आगे बढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए श्री यंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए। यह धन की देवी मां लक्ष्मी का यंत्र है। शुक्रवार के दिन श्री यंत्र की पूजा करने पर मां लक्ष्‍मी की कृपा मिलती है। स्फटिक के पिरामिड वाले श्री यंत्र को अपने घर में गुलाबी कपड़े या फिर छोटी सी चौकी पर स्थापित कर लें।

टॅग्स :मां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठDiwali 2024 Date: कब है दिवाली? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, अब कन्फ्यूजन दूर, जानें यहां

पूजा पाठNavratri 2024: देवी दुर्गा के 9 रूप, प्रत्येक रूप का विशेष महत्व, जानें इन नौ रूपों के बारे में...

पूजा पाठAnant Chaturdashi 2024 Date: अनंत चतुर्दशी 16 या 17 सितंबर को? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल