लाइव न्यूज़ :

Kalki Avatar: कलियुग में कब, कहां और क्यों होगा भगवान विष्णु के इस रूप का जन्म, जानें कल्कि अवतार से जुड़ी 7 मुख्य बातें

By रुस्तम राणा | Updated: July 5, 2024 14:35 IST

Kalki Avatar: पुराणों में भी कल्कि अवतार के विषय में वर्णन मिलता है, जिसके अनुसार, कलियुग के अंतिम चरण में कल्कि अवतार के बारे में बताया गया। बल्कि इन्हीं के नाम पर कल्कि पुराण भी है। 

Open in App

Kalki Avatar: भारतीय सिनेमा में हाल में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने भारतीय पौराणिक इतिहास के अहम विष पर चर्चा छेड़ दी है। यह विषय है - 'कल्कि अवतार'। कौन हैं कल्कि अवतार? किस उद्देश्य से होगा भगवान कल्कि का अवतरण? किन पुराणों में हैं कल्कि अवतार का वर्णन? क्या सच में भगवान विष्णु कल्कि के अवतार में लेंगे जन्म? इन सभी प्रश्नों पर डालते हैं एक नजर...

1. कल्कि अवतार भगवान विष्णु जी का एक रूप होगा, जो कलियुग में धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेगा। यह भगवान विष्णु जी का दसवां अवतार होगा। 

2. पुराणों में भी कल्कि अवतार के विषय में वर्णन मिलता है, जिसके अनुसार, कलियुग के अंतिम चरण में कल्कि अवतार के बारे में बताया गया। बल्कि इन्हीं के नाम पर कल्कि पुराण भी है। 

3. स्कंद पुराण के दसवें अध्याय में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि कलियुग में भगवान हरि श्रीकल्कि के रूप में संभल ग्राम में जन्म लेंगे। हालांकि संभल उत्तर प्रदेश में भी है और ओडिशा में भी है। 

4. शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि जब कलियुग में पाप अपनी चरम सीमा पर होगा। चारों ओर धर्म की हानि हो रही होगी तब भगवान विष्णु विष्णुयशा नामक ब्राह्मण के घर कल्कि के रूप में जन्म लेंगे। वह 64 कलाओं में निपुण होंगे। 

5. पौराणिक वर्णन बताता है कि कल्कि का वाहन सफेद घोड़ा (देवदत्त) होगा और वह इसी घोड़े में बैठकर पापियों और अधर्मियों का नाश कर धर्म की पुन: स्थापना करेंगे। 

6. अग्नि पुराण में के सोलहवें अध्याय में कल्कि अवतार का चित्रण तीर-कमान धारण किए हुए एक घुड़सवार बेह शक्तिशाली योद्धा के रूप में किया गया है। कल्कि पुराण के अनुसार, वे चमचमाती तलवार से म्लेच्छों का नाश करेंगे। 

7. गीता के अध्याय चार में भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि जब जब धर्म की हानि होती है, तब तब मैं आता हूं, जब जब अधर्म बढ़ता है तब तब मैं आता हूं, सज्जन लोगों की रक्षा के लिए मै आता हूं, दुष्टों के विनाश करने के लिए मैं आता हूं, धर्म की स्थापना के लिए में आता हूं और युग युग में जन्म लेता हूं।

टॅग्स :भगवान विष्णुहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर