लाइव न्यूज़ :

कुंभ के दौरान इलाहाबाद जाने वाले यात्री 15 दिन पहले खरीद सकेंगे टिकट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2018 12:43 IST

Open in App

अगले साल होने वाले महाकुंभ की अवधि के दौरान इलाहाबाद जाने वाले यात्री अनारक्षित टिकट 15 दिन पहले खरीद सकेंगे. इस दौरान यात्रियों की भीड़भाड़ को कम करने के लिए रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की खरीद 15 दिन पहले करा लेने की अनुमति देेने का निर्णय लिया है. अभी तक यह यह सुविधा तीन दिन पहले तक ही थी.

यह सुविधा इलाहाबाद में केवल 12 स्टेशनों पर यात्रा करने के लिए उपलब्ध है. एक परिपत्र में रेलवे ने कहा है कि समारोह के दौरान बहुत अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है और मेला स्टेशनों से कुछ दबाव कम करने के लिए कार्यक्रम के दौरान वापसी टिकटों की खरीद की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

इसमें बताया गया है कि महाकुंभ मेला के आयोजन वाले इलाहाबाद क्षेत्र में 12 स्टेशनों में से किसी पर यात्रा के लिए भारतीय रेलवे के किसी स्टेशन से यूटीएस एप्प के जरिए अगर एक यात्री अनारक्षित टिकट खरीदता है तो यात्रा की तारीख छोड़कर वापसी टिकट 15 दिन पहले बुक कराने की अनुमति होगी.

इसका मतलब है कि अगर नागपुर का एक यात्री इलाहाबाद मेले में किसी स्टेशन का और वापसी का टिकट खरीदना चाहता है तो वह 15 दिन पूर्व टिकट खरीद सकता है. हालांकि ऐसी वापसी टिकटों को वापस नहीं किया जाएगा.

12 स्टेशन जहां के लिए यह सुविधा उपलब्ध है उनमें इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, नैनी, सुबदेरगंज, रामबाग, प्रयाग घाट, दारागंज, फाफामऊ, झूसी, विंध्याचल, छेओकी और वापसी शामिल है.

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा: हिन्दू, सिख, जैन सभी मनाते हैं कार्तिक महीने की पूर्णिमा, जानें वजह

क्या है कुंभ मेला?

कुंभ हिन्दू धर्म में प्रचलित एक धार्मिक मेला है जो हर चार वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है. इस मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु एकत्रित होकर पवित्र नदी में स्नान करते हैं और अपने पापों से मुक्ति पाते हैं. यह मेला मुख्य रूप से चार तीर्थ स्थलों - हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक में कराया जाता है. मेले में लाखों की संख्या में भक्तों का जमावड़ा लगता है. 

टॅग्स :कुंभइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

भारतNashik Simhastha Kumbh Mela 2027: एआई से भीड़ को कंट्रोल करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?, नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बुलाई बैठक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग