लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि में कर रहे हैं सफर तो मत लीजिए टेंशन, रेलवे ला रहा आपके लिए फलाहार का स्पेशल मेनू

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 26, 2022 14:06 IST

रेलवे ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर व्रत रहने वाले रेल यात्रियों के लिए स्पेशल थाली वाली फलाहार की घोषणा की है। इसे 'फूड ऑन ट्रैक' ऐप से ऑर्डर किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि के अवसर पर आईआरसीटीसी व्रत रखने वाले भक्तों को स्पेशल थाली परोसेगारेलवे की स्पेशल व्रत थाली का आदेश आदेश 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगाइसके लिए आईआरसीटीसी.को.इन पर जाना होगा या फिर 1323 पर कॉल करना होगा

दिल्ली: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भारतीय रेल ने सफर करने करने वाले यात्रियों के लिए एक विशेष पहल की है। जी हां, अगर आप नवरात्रि के व्रत में रेलवे से ट्रेवैल कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपको स्पेशल थाली देगा, जो खासतौर पर व्रत रखने वालों के लिए तैयार की गई है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे ने रविवार को नवरात्रि व्रत के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले मां शारदा के भक्तों के लिए स्पेशल थाली वाली फलाहार देने की घोषणा की है। रेलवे ने ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी लोगों तक साझा की है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे की स्पेशल व्रत थाली का आदेश आदेश 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भारतीय रेलवे से सफर करने वाले नवरात्रि व्रत रहने वालों को स्पेशल फलाहार परोसा जाएगा और इसे 'फूड ऑन ट्रैक' ऐप से ऑर्डर किया जा सकता है।

रेलवे के ट्वीट में लिखा है, "नवरात्रि के शुभ त्योहार पर भारतीय रेलवे आपके लिए 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक व्रक रखने वालों की फलाहार मांग को पूरा करने के लिए विशेष मेनू लाया है। नवरात्रि के विशेष फलाहार को आप ट्रेन यात्रा के दौरान 'फूड ऑन ट्रैक' ऐप से ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी.को.इन पर जाना होगा या फिर आप 1323 पर कॉल भी कर सकते हैं।"

मालूम हो कि सोमवार से मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित शारदीय नवरात्रि उत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। नवरात्रि के आयोजन में भक्तों द्वारा पहले दिन कलश या घटस्थापना किया जाता है और मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदुओं द्वारा शारदीय नवरात्रि का यह पावन उत्सव पूरे देश में शुद्ध मन और बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।

भक्त नवरात्रि पर मां भवानी की आराधना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए विशेषरूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ बहुत ही शुभ और फलदायी होता है। पावन दुर्गा सप्तशती के पाठ का वर्णन मार्कण्डेय पुराण में मिलता है। दुर्गा सप्तशती में कुल 13 अध्याय हैं, जिनमें 700 श्लोकों को समाहित किया गया है।

टॅग्स :नवरात्रिभारतीय रेलआईआरसीटीसीभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग