लाइव न्यूज़ :

बुधवार की शाम करें ये उपाय, विघ्नहर्ता गणेश करेंगे हर इच्छा को पूर्ण

By गुलनीत कौर | Updated: January 10, 2018 10:46 IST

किसी भी बुधवार या हर माह की चतुर्थी पर करें ये उपाय, होगा धन लाभ।

Open in App

हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। यानी ऐसे देव जिनकी उपस्थिति में कभी कोई विघ्न नहीं आ सकता है। ऐसी मान्यता प्रचलित है कि गणेश जी अपने भक्त की हर दुःख और परेशानी को हर लेते हैं।

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित माना जाता है तो इसी को ध्यान में रखते हुए हम यहां बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिन्हें बुधवार या किसी भी माह की चतुर्थी पर किया जा सकता है। ये उपाय आपको सुख-समृद्धि दिलाएंगे और साथ ही रोग-शोक से भी मुक्ती भी दिलाएंगे। 

1. अगर जीवन में दुःख परेशानियां चल रही हों तो किसी भी बुधवार के दिन या शाम को हाथी को हरा चारा खिलाएं। शास्त्रों में हाथी को भगवान गणेश का रूप और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरा बुधवार का शुभ रंग माना जाता है। इसलिए इसदिन हरी वास्तु या अन्न हमेशा दान करना चाहिए। 

2. बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद गणेश मंत्र का एक माला जाप करें - "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र जाप के बाद गणेश जी को लड्डू या मोदक का भोग लगाने से मनोकामना जल्द पूर्ण होती है। 

3. अगर आप किसी विशेष मनोकामना की पूर्ती चाहते हैं तो किसी भी बुधवार की सुबह गणेश मंदिर जाएं और वहां श्रीगणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दुर्वा रखकर चढ़ाएं। इस उपाय से मनोकामना पूर्ण होगी और साथ ही धन लाभ के भी योग बनेंगे। 

4. संतान सुख से वंचित महिला हर बुधवार श्रीगणेश के मंत्र जाप के साथ उन्हें दो लड्डुओं का भोग लगाए। ध्यान रहे कि लड्डू का यह प्रसाद घर पर ही  बना हो और भोग लगाने के बाद महिला स्वयं इसे ग्रहण जरूर करे। 

5. किसी भी बुधवार के दिन या शाम को श्रीगणेश का अभिषेक करें। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से सुखों की प्राप्ति होती है और भगवान गणेश हर दुःख से आपको दूर रखते हैं। 

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल