लाइव न्यूज़ :

अद्भुत रहस्य, इस झील का पानी -20 डिग्री पर भी नहीं जमता! बौद्ध सहित हिंदू और सिख धर्म से है गहरा रिश्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 14:20 IST

Gurudongmar Lake: इस झील को लेकर मान्यता है कि इसका एक छोटा सा हिस्सा कभी भी नहीं जमता है और पानी के रूप में बना रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देसिक्किम के लाचेन के पास मौजूद है गुरुडोंगमर लेक, दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है येमान्यताओं के अनुसार इस झील के कुछ हिस्से का पानी कड़ाके की सर्दी में भी नहीं जमता

हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में ऐसे को कई रहस्य हैं, जिन्हें लेकर कई तरह की बातें होती है लेकिन इन सब में गुरुडोंगमर लेक की कहानी सबसे दिलचस्प है। सिक्किम के लाचेन में करीब 5,430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये झील दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है और अलौकिक खूबसूरती से घिरा है। 

इस झील को लेकर मान्यता है कि इसका एक छोटा सा हिस्सा कभी भी नहीं जमता है और पानी के रूप में बना रहता है। इस झील को बौद्ध, सिख और हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र माना गया है।

Gurudongmar Lake: गुरुडोंगमर लेक से जुड़ी क्या हैं कहानियां

माना जाता है कि गुरु नानकदेव जी जब तिब्बत जा रहे थे तो वे यहां अपनी प्यास बुझाने के लिए रूके थे। यहां उन्होंने अपनी छड़ी से जमी हुई बर्फ पर छेद किया और पानी पीने की कोशिश की। इसके बाद से ही यहां झील बन गई। मान्यता है कि भीषण सर्दी, यहां तक कि तापमान जब -20 डिग्री तक पहुंच जाता है, फिर भी यहां का कुछ हिस्सा नहीं जमता।

पानी के नहीं जमने को लेकर एक और कहानी भी कही जाती है जो बौद्ध धर्म से जुड़ी है। इसके अनुसार पहले इस क्षेत्र में सबकुछ भारी ठंड के कारण जमा हुआ रहता था। स्थानीय लोगों को ऐसा विश्वास है कि एक बौद्ध गुरु पदमासांभवा को जब लोगों पानी को लेकर लोगों की मुश्किल का पता चला तो उन्होंने अपनी ऊंगली से इस जमी झील का स्थान छुआ। इसके बाद से झील के इस हिस्से में पानी कभी नहीं जमा।

Gurudongmar Lake: गुरुडोंगमर लेक से जुड़ी ये मान्यताएं भी

इस झील से जुड़ी कई और दिलचस्प मान्यताएं भी हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान होंगे। इस झील के बारे में कहा जाता है कि यहां दैवीय शक्ति मौजूद है।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां का पानी पीने से बच्चे पाने की कोशिश कर रही शादीशुदा महिलाओं की समस्या हल होती है। ये खास बात ये भी है कि इस झील को ग्लेशियर से पानी मिलता है और यही त्सो लाहमू लेक का स्रोत भी है जो आगे जाकर तिस्ता नदी का मुख्य स्रोत बन जाता है।

टॅग्स :हिमालयसिखगुरु नानक
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारतभयमुक्त मानवता के महाशिल्पकार थे गुरु गोविंद सिंह

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल