लाइव न्यूज़ :

Gudi padwa ugadi Rangoli Design: गुड़ी पड़वा पर बनाएं रंगोली की ये 5 डिजाइन, चमक उठेगा आपका घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 05, 2019 3:08 PM

गुडी पडवा (उगादी) रंगोली डिजाईन : गुड़ी ध्वज यानि झंडे को कहा जाता है और पड़वा, प्रतिपदा तिथि को।  हिन्दु धर्म में ऐसा माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। 

Open in App

गुड़ी पड़वा (Gudi padwa)  का पर्व महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गोवा सहित दक्षिण भारतीय राज्यों में उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन को नवसंवत्सर(Navansvatsar)  के रुप में पूरे देश भर में मनाया जाता है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया जाता है।

गुड़ी ध्वज यानि झंडे को कहा जाता है और पड़वा, प्रतिपदा तिथि को।  हिन्दु धर्म में ऐसा माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। 

हम त्योहारों पर अपने घर को सजाने का अलग-अलग तरीका अपनाते हैं जिसमें रंगोली एक आसान तरीका है और यह देखने में खूबसूरत भी लगता है। हम आपको बताएंगे रंगोली की 5 डिजाइन जिससे आपका घर चमक उठेगा । 

1.मराठी गुड़ी पड़वा डिजाइन

भारतीय परम्परा कभी पुरानी नहीं होती। गुड़ी पड़वा मराठियों के लिए नए साल की शुरुआत होती है। मराठी शुभकामनाओं के साथ रंगोली की ये डिजाइन आपके घर का एक अलग दृष्य बना सकती है, आप इसे घर के प्रवेश द्वार पर बना सकते हैं।

2.साधारण रंगोली डिजाइन 

अगर आप गुड़ी पड़वा पर रंगोली के साधारण डिजाइन से घर को सजाना चाहते हैं तो आप रंगोली की इस वर्गाकार डिजाइन को घर के प्रवेश द्वार पर सजा सकते हैं । इसके बीच में बना गुड़ी पड़वा का चिन्ह किसी को भी आसानी से आकर्षित कर सकता है। 

3.फ्लोरल रंगोली डिजाइन

एक सफेद गोले में दूसरे नारंगी रंग के गोले और पत्तियों वाली यह डिजाइन एक रचनात्मक रंगोली हो सकती है । इस रंगोली को बनाने के लिए आप रंगीन चावल , फूल-पत्तियां , बालू जैसे चीजों का  इस्तेमाल कर सकते हैं।आप इसे घर के प्रवेश द्वार पर बना सकते हैं।

4.स्पेशल रंगोली डिजाइन

गुड़ी पड़वा पर स्पेशल रंगोली बनाने के लिए आप अपने अनुसार इसमे चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्पेशल रंगोली के लिए हरा और नारंगी रंग उचित रहेगा। गोल लाईन और डिजाइन के चारो ओर दिया रखने से इस रंगोली को एक आकर्षित लुक मिल सकता है।

5. छोटी और सुंदर रंगोली डिजाइन

अगर आप गुड़ी पड़वा पर एक छोटी और सुंदर रंगोली अपने घर में बनाना चाहते हैं तो रंगोली की यह डिजाइन सबसे उचित है। आप इसमें केवल गुड़ी पड़वा का चिन्ह बना कर मराठी में शुभकामनाएं लिख सकते हैं। यह लोगों का ध्यान अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर सकता है।

टॅग्स :गुड़ी पड़वा उगादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: विज्ञान सम्मत है भारतीय काल-गणना

बॉलीवुड चुस्कीकोरोना वायरस के बीच मराठी कलाकारों ने बेहद खास अंदाज में मनाया गुड़ी पड़वा, इस एक्ट्रेस ने रंगोली पर लिखा #GoCorona-देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीगुड़ी पड़वा के मौके पर अंकिता लोखंडे ने घर पर ऐसे की पूजा, देखें तस्वीरें

पूजा पाठगुड़ी पड़वा 2020: जानें हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि से क्या है संबंध

पूजा पाठHappy Gudi Padwa 2020: गुड़ी पड़वा पर ये SMS, शायरी, Whatsapp Messages भेज कर दें बधाई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण की बारी, अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी

पूजा पाठRang Panchami 2024 Date: होली के बाद अब आएगी रंग पंचमी, इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा के साथ खेली थी होली

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 26 March 2024: आज इन राशिवालों की वित्तीय चिंताओं का होगा समाधान, धन-वैभव और समृद्धि के बनेंगे योग

पूजा पाठआज का पंचांग 26 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठसाप्ताहिक राशिफल (25 से 31 मार्च, 2024): करियर के लिहाज से शानदार रहेगा ये सप्ताह, इन 4 राशिवालों की होगी मौज ही मौज