लाइव न्यूज़ :

Gudi padwa ugadi Rangoli Design: गुड़ी पड़वा पर बनाएं रंगोली की ये 5 डिजाइन, चमक उठेगा आपका घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2019 15:08 IST

गुडी पडवा (उगादी) रंगोली डिजाईन : गुड़ी ध्वज यानि झंडे को कहा जाता है और पड़वा, प्रतिपदा तिथि को।  हिन्दु धर्म में ऐसा माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। 

Open in App

गुड़ी पड़वा (Gudi padwa)  का पर्व महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गोवा सहित दक्षिण भारतीय राज्यों में उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन को नवसंवत्सर(Navansvatsar)  के रुप में पूरे देश भर में मनाया जाता है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया जाता है।

गुड़ी ध्वज यानि झंडे को कहा जाता है और पड़वा, प्रतिपदा तिथि को।  हिन्दु धर्म में ऐसा माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। 

हम त्योहारों पर अपने घर को सजाने का अलग-अलग तरीका अपनाते हैं जिसमें रंगोली एक आसान तरीका है और यह देखने में खूबसूरत भी लगता है। हम आपको बताएंगे रंगोली की 5 डिजाइन जिससे आपका घर चमक उठेगा । 

1.मराठी गुड़ी पड़वा डिजाइन

भारतीय परम्परा कभी पुरानी नहीं होती। गुड़ी पड़वा मराठियों के लिए नए साल की शुरुआत होती है। मराठी शुभकामनाओं के साथ रंगोली की ये डिजाइन आपके घर का एक अलग दृष्य बना सकती है, आप इसे घर के प्रवेश द्वार पर बना सकते हैं।

2.साधारण रंगोली डिजाइन 

अगर आप गुड़ी पड़वा पर रंगोली के साधारण डिजाइन से घर को सजाना चाहते हैं तो आप रंगोली की इस वर्गाकार डिजाइन को घर के प्रवेश द्वार पर सजा सकते हैं । इसके बीच में बना गुड़ी पड़वा का चिन्ह किसी को भी आसानी से आकर्षित कर सकता है। 

3.फ्लोरल रंगोली डिजाइन

एक सफेद गोले में दूसरे नारंगी रंग के गोले और पत्तियों वाली यह डिजाइन एक रचनात्मक रंगोली हो सकती है । इस रंगोली को बनाने के लिए आप रंगीन चावल , फूल-पत्तियां , बालू जैसे चीजों का  इस्तेमाल कर सकते हैं।आप इसे घर के प्रवेश द्वार पर बना सकते हैं।

4.स्पेशल रंगोली डिजाइन

गुड़ी पड़वा पर स्पेशल रंगोली बनाने के लिए आप अपने अनुसार इसमे चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्पेशल रंगोली के लिए हरा और नारंगी रंग उचित रहेगा। गोल लाईन और डिजाइन के चारो ओर दिया रखने से इस रंगोली को एक आकर्षित लुक मिल सकता है।

5. छोटी और सुंदर रंगोली डिजाइन

अगर आप गुड़ी पड़वा पर एक छोटी और सुंदर रंगोली अपने घर में बनाना चाहते हैं तो रंगोली की यह डिजाइन सबसे उचित है। आप इसमें केवल गुड़ी पड़वा का चिन्ह बना कर मराठी में शुभकामनाएं लिख सकते हैं। यह लोगों का ध्यान अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर सकता है।

टॅग्स :गुड़ी पड़वा उगादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

पूजा पाठHappy Gudi Padwa 2025: विक्रम सम्वत्-प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

पूजा पाठHindu Nav Varsh 2024: हिन्दू नववर्ष आज से हुआ शुरू, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्मा जी ने रची सृष्टि

पूजा पाठGudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा कब, कैसे और क्यों मनाते हैं लोग? जानें क्या है परंपरा और महत्व

भारतब्लॉग: विज्ञान सम्मत है भारतीय काल-गणना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य