लाइव न्यूज़ :

Ganeshotsav 2024: मुंबई के 'लालबागचा राजा' की पहली झलक आई सामने, आप भी कर लें 'बप्पा' के दर्शन

By अंजली चौहान | Updated: September 5, 2024 20:39 IST

Ganeshotsav 2024: गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई के लालबागचा राजा का फर्स्ट लुक जारी

Open in App

Ganeshotsav 2024: देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इस बीच मुंबई के मशहूर लाल बाग के राजा यानी गणेश जी की प्रतिमा की पहली झलक सामने आई है। जिसे देखने के बाद भक्तों के मन में गजानन के प्रति भक्ति उमड़ रही है।

लालबाग के राजा सार्वजनिक गणेश महोत्सव मंडल ने भगवान गणेश की पहली झलक भक्तों को दिखाई है। इस दौरान पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया और गायन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान गणेश की पहली झलक दिखाई गई।

आपको बता दें कि हर वर्ष की तरह इस साल भी मंडल गणेश उत्सव मनाने को तैयार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर मुंबई की ही बात की जाए को गणेश महोत्सव के दौरान सबसे अधिक भक्त लाल बाग के राजा के दर्शन करने को ही पहुंचते हैं। भक्तों की संख्या लाखों में होती है।

दरअसल आने वाले शनिवार से गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा इसलिए दो दिन पहले भक्तों को बप्पा की पहली झलक दिखाई गई है। लगभग 10 दिन तक भक्तगण बप्पा की पूजा अर्चना करेंगे इसके बाद उनका विसर्जन होगा। 

इस बीच, उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत लालबाग के राजा गणपति मंडल में शामिल हो गए हैं। अनंत अंबानी को मुंबई के प्रतिष्ठित 'लालबाग के राजा' की मानद सदस्यता दी गई है। हाल ही में मंडल की वार्षिक आम सभा की बैठक में अनंत अंबानी को मानद सदस्यता देने का प्रस्ताव पेश किया गया और उसे मंजूरी दे दी गई। 

मंडल के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया,"समिति ने उनकी मानद सदस्यता के लिए हरी झंडी दे दी है। एजीएम में यह फैसला लिया गया है। आम सभा की मंजूरी से मानद सदस्यता हर साल बढ़ाई जाएगी।" सदस्य ने आगे कहा कि गणपति उत्सव के दौरान प्राप्त दान से गणपति मंडल दान के काम में लगा हुआ है। 

हालांकि, लॉकडाउन के दौरान जब धन की कमी ने दान के काम को प्रभावित किया, तो अंबानी और उनका परिवार मंडल के साथ मजबूती से खड़ा रहा। मंडल को रिलायंस फाउंडेशन से करीब 24 डायलिसिस मशीनें मिलीं और अनंत अंबानी ने भी रुग्ना सहाय निधि योजना में योगदान दिया।

बता दें कि गणेशोत्सव 2024 के करीब आते ही मुंबई की सबसे प्रतिष्ठित गणेश प्रतिमा लालबागचा राजा की तैयारियां जोरों पर हैं। 2 जुलाई को लालबाग राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने अपने 91वें साल के उत्सव के लिए मंडप पूजन का आयोजन किया था।

टॅग्स :गणेश चतुर्थी उत्सवलालबाग का राजामुंबईGanesh Utsavगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर