लाइव न्यूज़ :

मां लक्ष्मी को कभी भूलकर भी नहीं चढ़ाने चाहिए ये फूल, नहीं होती है पैसों की बरकत

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 11, 2024 15:02 IST

चाहे कोई व्यक्ति वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा हो या नहीं, वह समृद्धि और धन पाने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करता है। इसलिए पूजा के दौरान हम देवी लक्ष्मी को क्या चढ़ाते हैं, इस पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

Open in App

चाहे कोई व्यक्ति वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा हो या नहीं, वह समृद्धि और धन पाने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करता है। इसलिए पूजा के दौरान हम देवी लक्ष्मी को क्या चढ़ाते हैं, इस पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। चूंकि, फूल किसी भी पूजा का एक अनिवार्य पहलू हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा कि देवी लक्ष्मी को नीचे दिए गए फूल न चढ़ाएं क्योंकि इससे वित्तीय संकट हो सकता है।

आंकड़े के फूल

कभी भी मां लक्ष्मी को आंकड़े के फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। आंकड़े के फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से वह भक्त से नाराज हो जाती हैं। भगवान शिव को आंकड़े का फूल अति प्रिय होने और रंग सफेद होने के कारण इसे मां लक्ष्मी को अर्पित नहीं किया जाता है। मां लक्ष्मी को सौभाग्य प्रदानी और सदा सुहागन माना जाता है, जिसकी वजह से उन्हें सफेद फूल अर्पित करना वर्जित माना जाता है।

मां लक्ष्मी को नहीं चढ़ाने चाहिए रातरानी, चंपा और मोगरा के फूल

मान्यता है कि मोगरा, चंपा, रातरानी आदि जैसे सफेद फूल माता लक्ष्मी और माता पार्वती को अर्पित नहीं करने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो जाने-अनजाने में दोनों ही देवियों को नाराज कर सकते हैं।

तगर के फूल​ भी मां लक्ष्मी को नहीं चढ़ाएं

तगर के पौधे पर सफेद रंग के फूल लगते हैं, जोकि देखने में बेहद प्यारे लगते हैं। हालांकि, इस पौधे पर आए फूलों को भूलकर भी मां लक्ष्मी को अर्पित नहीं करना चाहिए।

मान्यता है कि अगर इन फूलों को देवी लक्ष्मी को चढ़ाते हैं तो वह नाराज हो जाती हैं और भक्तों को उनका प्रकोप झेलना पड़ता है। ये फूल पूजा को भी अशुभ बना देंगे और घर में नकारात्मकता और आर्थिक समस्याओं को बुलावा देंगे।

टॅग्स :देवी लक्ष्मीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

पूजा पाठDhanteras 2025: सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, इन 3 चीजों को घर लाने से करें परहेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग