लाइव न्यूज़ :

धनतेरस 2018: अकाल मृत्यु से बचना हो तो इस तरह पुराने दीपक में जलाएं यम का दीया

By मेघना वर्मा | Updated: November 5, 2018 16:19 IST

धनतेरस को सबसे शुभ और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर में यम का दीया जलाया जाता है।

Open in App

धनतेरस का त्योहार इस साल 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरी और कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस की सबसे बड़ी मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से व्यक्ति को यम द्वारा दी गई यातनाओं से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए बहुत से लोग धनतेरस की रात को दीप दान करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज प्रसन्न हो जाते हैं। मगर इस यम का दीया जलाने का भी अपना एक तरीका होता है। आइए हम बताते है आपको कैसे जलता है यम का दीया। 

ऐसे जलाएं यम का दीया

धनतेरस को सबसे शुभ और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर में यम का दीया जलाया जाता है। वैसे तो धनतेरसर के दिन शान को मुख्य द्वार पर 13 और घर के अंदर भी 13 दीप जलाने चाहिए। ये काम सूरज डूबने के बाद किया जाना चाहिए। मगर यम का दीया जलाने के लिए पुराने दीप का इस्तेमाल किया जाता है। इस दीपक में सरसों का तेल और रूई की बाती डालें। जब घर के सभी लोग सो जाएं तो इसे जलाकर दक्षिण की तरफ रखें। कोशिश करें की इसे नाली या कूड़े के ढेर के पास रखें। अब बिना उस दीप को देखे वापिस घर में आ जाएं।

नहीं होगा अकाल मृत्यु का डर

मान्यता ये भी है कि जो व्यक्ति धनतेरस के दिन यम का ये दीपक जलाता है उसे अकाल मृत्यु का डर नहीं होता। यम का दीया जलाने से यमराज खुश हो जाते हैं और इस दीये के प्रभाव से ही यम की यातनाएं भी कम हो जाती है। सदियों से हमारे बुजुर्ग भी इस यम के दीए को धनतेरस के दिन जलाते हैं। आप भी इस धनतेरस इसे अपने घर पर जला सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - धनतेरस 2018: इन 2 राशि के लोग भूल से भी ना खरीदें सोना, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

ऐसे करें धनतेरस की पूजा

धनतेरस के दिन दीपदान घर की लक्ष्मी को करना चाहिए। इसके लिए किसी भी धातु के बर्तन को खरीदें और उसमें मिठाई भर कर धनवंतरी, कुबेर और गणेश-लक्ष्मी का भोग लगाएं। 

ये भी पढ़ें - धनतेरस 2018: धन में वृद्धि और सेहत में चाहते हैं सुधार तो इस धनतेरस करिए ये आसान से 4 उपाय

मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर ऐसा करने से घर के सदस्ट स्वस्थ्य रहते हैं और घर से दरिद्रता दूर होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने से भी घर में सुख-शांति आती है और स्वास्थय भी बना रहता है। पीले रंग की चीज खरीदने को भी शुभ माना जाता है। 

  

टॅग्स :धनतेरसदिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग