धनतेरस 2018: धन में वृद्धि और सेहत में चाहते हैं सुधार तो इस धनतेरस करिए ये आसान से 4 उपाय

By मेघना वर्मा | Published: November 2, 2018 10:07 AM2018-11-02T10:07:25+5:302018-11-02T10:07:25+5:30

Dhanteras Totke, Puja Tips, Upay for worship Laxmi:धनतेरस पर हर कोई मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहता है। पूजा-पाठ समेत लोग कई ऐसे उपाय भी करते हैं की धन की देवी लक्ष्मी की कृपा उनपर बनी रहे।

Dhanteras 2018: totke, puja tips, upay for worship of goddess laxmi in hindi | धनतेरस 2018: धन में वृद्धि और सेहत में चाहते हैं सुधार तो इस धनतेरस करिए ये आसान से 4 उपाय

धनतेरस 2018: धन में वृद्धि और सेहत में चाहते हैं सुधार तो इस धनतेरस करिए ये आसान से 4 उपाय

दिवाली का त्योहार अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है। पूरा देश इस समय दिवाली के त्योहार में जुटा है। दिवाली से पहले पड़ने वाले धनतेरस के लिए भी लोग शॉपिंग की लिस्ट बनाते दिखाई दे रहे हैं। धनतेरस पर हर कोई मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहता है। पूजा-पाठ समेत लोग कई ऐसे उपाय भी करते हैं की धन की देवी लक्ष्मी की कृपा उनपर बनी रहे। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे है जिन्हें करके आप मां लक्ष्मी की कृपा भी पा सकते हैं और आशीर्वाद भी। कहने का तात्पर्य ये ही कि इन उपायों से आपके पास पैसों की कमी भी नहीं होगी और मां के आशीर्वाद से आपकी और आपके परिवार का स्वास्थय भी अच्छा बना रहेगा। तो बस इस दिवाली कीजिए कुछ आसान से ये उपाय...

1. साबुत धनिया चढ़ाएं

इस धनतेरस आप साबुत धनिया खरीदकर उसे मां लक्ष्मी पर चढ़ाएं। इसे मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में रखकर अपनी मेहनत के बल पर सफल होने की प्रार्थना करें। इसके बाद इस धनिए को प्रसाद के रूप में लोगों में वितरित करें। 

2. मां लक्ष्मी को लगाएं बताशे का भोग

मान्यता है कि मां लक्ष्मी को बताशा काफी पसंद है। इसलिए इस धनतेरस पर मां लक्ष्मी को बताशे का भोग जरूर लगाएं। मान्यता ये भी है कि मां लक्ष्मी को सफेद रंग बहुत प्रिय है इसलिए बताशे का भोग लगाएं और अपने और अपने परिवार के लिए प्रार्थना करें। 

3. कुमकुम लगाकर करें प्रार्थना

मां लक्ष्मी को धनतेरस के दिन कुमकुम चढ़ाएं। मां के चरणों में कुमकुम रखें और मां को कुमकुम लागने के बाद अपने माथे पर भी इसे लगाएं। मां पर लगे कुमकुम को अपने माथे पर लगाने से आत्मविशास की प्राप्ति होती है। 

4. रात में दक्षिण की तरफ जलाएं दीया

धनतेरस की रात दक्षिण की तरफ दक्षिण की तरफ करके दीया जलाएं। रात को खाने-पीने के बाद ये दीया जलाएं और उसे मुड़ के ना देखें। ये आपको अकाल मृत्यु से बचाएगा। 

English summary :
Dhanteras Totke, Dhanteras Puja Tips, Dhanteras Upay for worship Laxmi: The festival of Diwali celebration is seeing every places/market in india. For Dhanteras, which is before Diwali, people are also seen making a shopping list.


Web Title: Dhanteras 2018: totke, puja tips, upay for worship of goddess laxmi in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे