लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ राजिम कुम्भ शुरू, श्रद्धालुओं ने किया स्नान, दीपदान कर मांगी मनोकामना

By IANS | Updated: February 1, 2018 09:42 IST

भक्तों ने बाबा गरीबनाथ महादेव, राज-राजेश्वर, दान-दानेश्वर, मामा-भांचा, शीतला माता, मां महामाया मंदिर तथा पवन दीवान के आश्रम में स्वयंभू महादेव प्राचीन देवी मंदिर के दर्शन कर अपने एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

Open in App

राजिम कुंभ कल्प मेला 2018 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में हो चुका है। पुण्य स्नान के साथ इस कुम्भ में लोगों की भीड़ दिखाई दी। बुधवार (31 जनवरी) को माघ पूर्णिमा होने के साथ चन्द्रग्रहण होने के कारण बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर लाभ उठाया। वहीं ग्रहण के कारण मंदिर के पट जल्द ही बंद होने के चलते श्रद्धालुगण तड़के ही स्नान कर भगवान राजीव लोचन एवं श्रीकुलेष्वरनाथ महादेव के दर्शन करने लाईन में लग गए। 

इसके साथ ही बाबा गरीबनाथ महादेव, राज-राजेश्वर, दान-दानेश्वर, मामा-भांचा, शीतला माता, मां महामाया मंदिर तथा पवन दीवान के आश्रम में स्वयंभू महादेव प्राचाीन देवी मंदिर के दर्शन कर अपने एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। 

कई श्रद्धालुओं ने स्नान पश्चात वहीं रेत से शिवलिंग बनाकर बेलपत्ता, धतुरे का फूल-चढ़ाकर पूजा अर्चना की। वहीं त्रिवेणी संगम की धार में दीपदान कर पुण्य लाभ उठाया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर राजिम कुंभ में आए श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के कर्ण भेदन, मुंडन जैसे कई संस्कार भी संपन्न कराए। राजीव लोचन मंदिर प्रांगण एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर के पास मुंडन संस्कार के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। 

श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी हेतु राईस मिल एसोसिएशन नवापारा नगर द्वारा प्रति वषार्नुसार इस वर्ष भी वृहद स्तर पर भोजन की व्यवस्था की गई है। भंडारे की व्यवस्था मेले के दौरान पूरे 15 दिन संचालित रहेगा।    

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल