लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा 2018: जानें नहाय खाय, खरना, पहले-दूसरे अर्घ्य की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

By गुलनीत कौर | Updated: November 9, 2018 11:50 IST

Chhath Puja 2018: छठ पूजा को मुख्य रूप से बिहार के लोग ही मनाते हैं। बिहार के बाद पड़ोसी देश नेपाल में भी यह पर्व बड़े आयोजन के साथ मनाया जाता है।

Open in App

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी दिवाली से ठीक 6 दिन बाद छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 13 नवंबर को है लेकिन 2 दिन पहले 11 नवंबर को छठ पूजा का नहाय खाय से शुभारम्भ हो जाएगा। हर साल अक्टूबर से नवंबर के बीच ही भगवान सूर्य और छठ मैया को समर्पित यह पर्व बिहार और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है। 

छठ पूजा को मुख्य रूप से बिहार के लोग ही मनाते हैं। बिहार के बाद पड़ोसी देश नेपाल में भी यह पर्व बड़े आयोजन के साथ मनाया जाता है। धीरे धीरे इस पर्व की प्रसिद्धि के साथ यह पर्व उत्तर भारत के कई राज्यों में मनाया जा रहा है। छठ पूजा में सूर्य देव, छठ मैया और पवित्र नदियों का विशेष महत्व होता है।

छठ पूजा 2018 तिथि

पहला दिन

11 नवंबर, दिन रविवार को छठ पूजा का प्रथम दिन है जिसे नहाय खाय के नाम से जानते हैंसूर्योदय: 06:44सूर्यास्त: 18:01इस दिन से छठ पूजा का पर्व प्रारंभ हो जाता है

दूसरा दिन

12 नवंबर, दिन सोमवार को छठ पूजा का दूसरे दिन है जिसे 'खारना' के नाम से जाना जाता है। इसदिन सूर्योदय से सूर्यास्त लेकर सूर्यास्त तक अन्न और जल दोनों का त्याग करके उपवास किया जाता है।सूर्योदय: 06:44सूर्यास्त: 18:01दूसरे दिन के अंत में खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाता है। इसे व्रत करने वाले से लेकर परिवार के सभी लोगों में बांटा जाता है। रात में चांद को जल भी दिया जाता है।

तीसरा दिन

तीसरे दिन (13 नवंबर) को संध्या समय में सूर्य देवता को पहला अर्घ्य दिया जाता है। इसदिन भी पूरे दिन का उपवास किया जाता है।सूर्योदय: 06:45सूर्यास्त: 18:01तीसरे दिन शाम को सूर्यास्त से पहले सूर्य देवता को छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिंगर आम्रपाली के छठ मैया गीत ने YouTube पर लगाई आग, 20 लाख लोगों ने किया पसंद

चौथा दिन

यह छठ पूजा का अंतिम दिना होता है। 14 नवंबर, दिन बुधवार की सुबह सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाएगा। यह छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य होता है जिसके बाद 36 घंटे के लंबे उपवास का समापन हो जाता है।सूर्योदय: 06:45सूर्यास्त: 18:00

टॅग्स :छठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

ज़रा हटकेछठ पूजा पर सूर्यकुमार यादव की मां ने श्रेयस अय्यर के ठीक होने के लिए प्रार्थना की, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टलोकआस्था महापर्व छठ के आखिरी दिन बिहार में 15 लोगों की मौत, मधुबनी, लखीसराय, खगड़िया और रोहतास में पोखर और नदी में डूबे

भारतChhath Puja 2025: 'उषा अर्घ्य' के साथ चार दिनों का छठ महापर्व हुआ समाप्त, पीएम मोदी ने भक्तों को दीं शुभकामनाएं

भारतChhath Puja 2025: सीएम नीतीश कुमार ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें लोक आस्था के महापर्व छठ से जुड़े वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग