लाइव न्यूज़ :

Chardham Yatra 2023: 2.12 लाख श्रद्धालु करा चुके हैं पंजीकरण, 22 अप्रैल से शुरू, जानें कब से खुल रहे कपाट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2023 16:32 IST

Chardham Yatra 2023: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक में यह जानकारी दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक दो लाख 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। फोन तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भी पंजीकरण की व्यवस्था लागू की गई है।इस बार यात्रा में पिछले सभी रिकार्ड टूटने के आसार लग रहे हैं।

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड में अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक में यह जानकारी दी गयी।

 

प्रदेश के पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि इस वर्ष 22 अप्रैल को शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए अभी तक दो लाख 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा फोन तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भी पंजीकरण की व्यवस्था लागू की गई है।

पर्यटन सचिव ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा के पंजीकरण के लिए भी इस बार बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था लागू की जा रही है । चारधामों के लिए पंजीकरण 21 फरवरी को शुरू हुए थे और केवल तीन सप्ताह के भीतर इतने ज्यादा पंजीकरण की संख्या को देखते हुए इस बार यात्रा में पिछले सभी रिकार्ड टूटने के आसार लग रहे हैं।

इस साल गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर खुल रहे हैं जबकि बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को और केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। कोविड-19 के कारण दो साल के अंतराल के बाद पिछले साल पूरी तरह से शुरू हुई चारधाम यात्रा में रिकार्ड 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए थे।

बैठक में इस बार पिछली बार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से मंदिरों के कपाट खुलने से पहले बिजली-पानी सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारू करने को कहा। रतूड़ी ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से अपील करते हुए कहा कि देश और दुनिया में हमारे प्रदेश की छवि ‘पर्यटन प्रदेश’ की है।

सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उत्तराखंड से वह एक अच्छा अनुभव लेकर लौटें। बैठक में तीर्थ पुरोहितों, टूर एवं ट्रेवल एजेंसियों तथा होटलों समेत सभी हितधारकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिनके बारे में रतूड़ी ने कहा कि इन सुझावों से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। 

टॅग्स :Char Dham Yatraपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल