लाइव न्यूज़ :

चाणक्य नीति: पुरुषों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए किसो को ये 4 बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 13:03 IST

Chanakya Niti: अक्सर ये बात कही जाती है कि मन का दुख किसी से शेयर करने से मन हल्का होता है। हालांकि, चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें किसी से शेयर नहीं करना चाहिए।

Open in App

अपने जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिसे हम अपने दोस्तों या करीबी रिश्तेदारों को शेयर करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मन का दुख या कोई निराशा वाली बात किसी शख्स से शेयर करने से अच्छा महसूस होता है। मन हल्का लगता है और सामने वाले की बातों से भी ढाढ़स मिलता है। वैसे, चाणक्य नीति के अनुसार जीवन से जुड़ी कम से कम 4 ऐसी बातें हैं जिन्हें किसी के साथ शेयर नहीं किया जाना चाहिए।

धन की हानि से जुड़ी बात नहीं बताएं:चाणक्य नीति के अनुसार धन की हानि से जुड़ी बात किसी से जाहिर नहीं करनी चाहिए। यदि धन की हानि हुई है तो इसे अपने पास तक रखें और उससे निपटने की कोशिश करें। हानि होने पर मदद करने वाले कम और हंसी उड़ाने वाले लोग ज्यादा हैं। इसलिए हमेशा खुद ही इस मुश्किल से निपटने का रास्ता निकालें।

दुख की बात जाहिर नहीं करें: ये भी अहम है कि आप दुख की बात किसी से जाहिर नहीं करें। दरअसल, हो सकता है कि लोग आपके दुख को नहीं समझे और मजाक उड़ाएं। कई लोग हैं जो दुसरों को दुख में देखकर मजे लेते हैं। ऐसे में आपका दुख और भी बढ़ सकता है।

पत्नी के बारे में नहीं बताएं: चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों को चाहिए कि वह अपनी पत्नी के अवगुण को किसी से साझा नहीं करें। एक सज्जन पुरुष कभी भी अपने घर-परिवार के झगड़े या उससे जुड़ी बातें समाज के सामने जाहिर नहीं करता। घर की बात बाहर ले जाने वाले को भयंकर परिणाम झेलना पड़ सकता है।

अपमान की बात जाहिर नहीं करें: यदि जीवन में कभी भी किसी नीच व्यक्ति ने आपका अपमान किया है तो उस घटना का जिक्र नहीं करना चाहिए। इससे प्रतिष्ठा में कमी आती है।

टॅग्स :चाणक्य नीति
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठचाणक्य नीति: अगर जान लेंगे चाणक्य के ये 5 मंत्र तो धन की कभी नहीं होगी कमी

पूजा पाठChanakya Niti: चाणक्य की इन 6 बातों को अपनाकर आप सीख जाएंगे दुनिया को जी‍तने की कला

पूजा पाठचाणक्य नीति: स्त्रियों की इन आदतों से पता चलता है उनका स्वभाव और व्यक्तित्व, जानिये आप भी

रिश्ते नातेचाणक्य नीति: ये 4 आदतें बताती हैं बेहद स्वार्थी हैं आप

रिश्ते नातेचाणक्य नीति: जिन आदमियों के अंदर होते हैं ये 4 गुण, कभी नहीं होते प्यार में फेल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना