लाइव न्यूज़ :

बसंत पंचमी 2019: दस साल बाद बन रहा रविसिद्धि योग, इस शुभ मुहूर्त में करें देवी वंदना, पाएंगे अनेकों लाभ

By गुलनीत कौर | Updated: February 5, 2019 09:40 IST

बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा, व्रत करने से बुद्धि, विवेक एवं सफलता प्राप्त होती है। इसदिन सुबह जल्दी उठें, स्नान करके देवी की पूजा करें और दिन ढलने से पहले पीली चीजों का दान भी करें।

Open in App

फरवरी का महीना शुरू हो गया है। यह महीना कई प्रमुख त्योहारों से पूरित होता है। 4 फरवरी को मौनी अमावस्या और 10 फरवरी को बसंत पंचमी है। बसंत पंचमी के दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं, पीली वस्तुओं का दान करते हैं। खेतों में भी इसदिन पीले फूल खिलेखिले दिखाई देते हैं। यहां आगे जानें बसंत पंचमी का महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ संयोग एवं इसदिन क्या करना चाहिए।

बसंत पंचमी क्यों मनाते हैं?

हिन्दू पंचांग के अनुसार बसंत माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार पतझड़ के जाने के बाद बसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। किन्तु हिन्दू धर्म में यह त्योहार देवी सरस्वती के आगमन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए बसंत पंचमी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

बसंत पंचमी शुभ संयोग, पूजा मुहूर्त, विधि:

9 फरवरी की दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो कि अगले दिन 10 फरवरी की दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक मान्य रहेगी। इस वर्ष पंचमी तिथि रविवार को है, साथ ही रवि सिद्धि योग एवं अबूझ नक्षत्र भी बन रहा है। इसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। सुबह 6 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक का समय पूजा के लिए शुभ बताया गया है। 

मां सरस्वती जन्म कथा:

एक पौराणिक कथा के अनुसार सृष्टि की रचना करने वाले भगवान ब्रह्मा ने ही पहला मनुष्य 'मनु' बनाया था। किन्तु उसे बनाने के बाद भी उन्हें सृष्टि पर कुछ अधूरेपन का एहसास हुआ। इसलिए उन्होंने अपने कमंडल में हाथ डाला, जल निकाला और धरती पर छिड़क दिया। जल का छिड़काव होते ही एक देवी प्रकट हुईं।

देवी का रूप निराला था। उनके एक हाथ में वीणा और दूसरे में पुस्तक थी। भगवान ब्रह्मा ने देवी को 'सरस्वती' का नाम दिया और अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया। ब्रह्मा जी ने देवी से वीणा बजाने का आग्रह किया। वीणा का पहला सुर छिड़ते ही धरती में काँप उठी। वीणा के स्वरों के प्रभाव से जीव, जंतु, हवा, पेड़, पौधे हरा किसी में से स्वरों का आभास होने लगा। यूं लगा धरती जैसे  जाग गई हो।

यह भी पढ़ें: फरवरी में चार बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, रहें सावधान, बुरे प्रभावों से बचने के लिए करें ये काम

बसंत पंचमी पर क्या करें:

1) बसंत पंचमी पर लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और पीली चीजों का ही दान करते हैं2) चूंकि यह दिन मां सरस्वती से जुड़ा है तो प्रातःकाल देवी की पूजा के बाद दिनभर के उपवास का सांकल भी लिया जाता है3) ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा, व्रत करने से बुद्धि, विवेक एवं सफलता प्राप्त होती है4) बसंत पंचमी पर शिक्षा संबंधित वस्तुएं जैसे कि पेन, कॉपी, किताब आदि का भी दान किया जाता है5) उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में पतंगबाजी करके भी बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है

टॅग्स :बसंत पंचमीपूजा पाठइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग