August 2023 Vrat Festival List: अगस्त महीना (August 2023) व्रत और त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां इस महीने की शुरूआत अधिक मास की पूर्णिमा और मंगला गौरी व्रत से होगी तो वहीं माह का अंत गायत्री जयंती और श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा। अगस्त माह में ही भगवान शिव को प्रिय श्रावण मास (31 अगस्त) समाप्त होगा।
अगस्त माह की 19 तारीख को हरियाली तीज मनाई जाएगी। यह त्योहार हिन्दू महिलाओं के लिए विशेष माना जाता है। वहीं 21 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। जबकि भाई-बहन का पावन त्योहार रक्षाबंधन 30 अगस्त बुधवार के दिन मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। यहां नीचे अगस्त 2023 में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट दिन एवं तारीख के साथ दी गई है-
अगस्त 2023 व्रत एवं त्योहारों की सूची
1 अगस्त 2023, मंगलवार: श्रावण अधिक पूर्णिमा, मंगला गौरी व्रत4 अगस्त 2023, शुक्रवार: विभुवन संकष्टी चतुर्थी7 अगस्त 2023, सोमवार: सावन सोमवार8 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी12 अगस्त 2023, शनिवार: परम एकादशी14 अगस्त 2023, सोमवार: मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार15 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत16 अगस्त 2023, बुधवार: अधिक मास अमावस्या17 अगस्त 2023, गुरुवार: सिंह संक्रांति19 अगस्त 2023, शनिवार: हरियाली तीज21 अगस्त 2023, सोमवार: नाग पंचमी25 अगस्त 2023, शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत27 अगस्त 2023, रविवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी28 अगस्त 2023, सोमवार - प्रदोष व्रत29 अगस्त 2023, मंगलवार: ओणम/थिरुवोणम30 अगस्त 2023, बुधवार: रक्षाबंधन31 अगस्त 2023, गुरुवार: गायत्री जयंती, श्रावण पूर्णिमा