लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2021: अमरनाथ यात्रा रद्द, गुफा में प्रथम पूजा संपन्न, लाइव प्रसारण देख सकेंगे 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 24, 2021 21:04 IST

Amarnath Yatra 2021: श्राइन बोर्ड की तरफ से आज अमरनाथ यात्रा की पहली पूजा से पहले नंदी को पहलगाम में शिफ्ट कर दिया गया है

Open in App
ठळक मुद्दे अमरनाथ यात्रा की पहली पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन यानी आज पवित्र गुफा स्थल पर हुई।कहा जाता है कि नंदी के बिना शिव की पूजा को अधूरा माना जाता है। कोरोना से उपजे हालात को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को रद्द किया जा चुका है।

Amarnath Yatra 2021: पिछले साल इतिहास में पहली बार कोरोना के चलते अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए जयेष्ठ पूर्णिमा पर होने वाली प्रथम पूजा को जम्मू में संपन्न किया गया था, पर इस बार भी अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिए जाने के उपरांत प्रथम पूजा पवित्र गुफा में संपन्न की गई है। जिसका लाइव प्रसारण भी किया गया।

वहीं आज अमरनाथ यात्रा की पहली पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन यानी आज पवित्र गुफा स्थल पर हुई। यह एक पारंपरिक पूजा अर्चना हुई जिसका बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा से आरती का सीधा प्रसारण भी किया गया। वहीं श्राइन बोर्ड की तरफ से आज अमरनाथ यात्रा की पहली पूजा से पहले नंदी को पहलगाम में शिफ्ट कर दिया गया है।

ये नंदी जी कईं सालों से अमरनाथ गुफा के बाहर स्थापित थे। कहा जाता है कि नंदी के बिना शिव की पूजा को अधूरा माना जाता है। वहां से नंदी के गायब होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आई थीं जिसमें नंदी को पहलगाम में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को वहां पहुंचे किसी श्रद्धालु ने भेजी है।

उनका कहना है कि आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि चांदी के नंदी के बिना शिव की पूजा हुई है। हालांकि श्राइन बोर्ड की तरफ से अभी अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है कि नंदी को क्यों पहलगाम में स्थापित किया गया। अतीत में प्रथम पूजा चंदनबाड़ी में की जाती थी लेकिन पिछले साल इसे जम्मू में संपन्न करवाया गया था तो इस बार गुफा में।

हालांकि इस साल कोरोना से उपजे हालात को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को रद्द किया जा चुका है मगर सभी पारंपरिक पूजा अर्चना करवाने का फैसला लिया गया है। साथ ही पवित्र गुफा से सुबह व शाम को आरती का सीधा प्रसारण होगा। प्रथम पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतिश्वर कुमार सहित बोर्ड व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे।

अमरनाथ यात्रा और बुड्डा अमरनाथ यात्रा न्यास के कई अधिकारी भी गुफा पहुंचे थे। बोर्ड हर साल न्यास के पदाधिकारियों को प्रथम पूजा में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। आरती का सीधा प्रसारण 28 जून से 22 अगस्त तक होगा। आरती अमरनाथ श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित होगी।

सुबह छह बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक और शाम को पांच बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक आरती का प्रसारण होगा। बताते चले कि कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल भी बाबा अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है। हालांकि श्री अमरनाथ जी श्राईन बोर्ड ने यात्रा शुरू करने की घोषणा पहले की थी और 56 दिन की यात्रा 28 जून से शुरू करके 22 अगस्त को संपन्न होने का समय तय किया था।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसमनोज सिन्हाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर