लाइव न्यूज़ :

Aashaadha Month 2020 Start: आज से लग गया है आषाढ़ महीना, पूरे महीने रखें इस 1 चीज का ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: June 6, 2020 10:43 IST

आषाढ़ के महीने में ही  महीने में जल की उपासना भी की जाती है। मान्यता है कि जल की पूजा से धन की प्राप्ति सरल हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस पूरे महीने बेल को बिलकुल भी नही खाना चाहिए।आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु की उपासना से भी संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है।

हिन्दू पंचाग के अनुसार आज से आषाढ़ महीना शुरू हो गया है। इस महीने को हिन्दू महीने का पांचवा महीना माना जाता है। इस महीने को संधि काल का महीना कहा जाता है। इसी महीने में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलती है साथ ही वर्षा ऋतु की भी शुरुआत होती है। ज्येष्ठ माह के बाद इसकी शुरुआत होती है। इस महीने में कई सारे तीज और त्योहार भी हैं। जो लोगों को आस्था की दृष्टी से जोड़ते हैं।

आषाढ़ माह की शुरूआत आज यानी 6 जून से हुई है। ये महीना 5 जुलाई 2020 को समाप्त होगा।  इसी महीने में सूर्य की उपासना भी की जाती है। इसी महीने देवशयनी एकादशी है। जिसमें भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं। 

आषाढ़ माह

आषाढ़ महीने की बड़ी महीमा मानी जाती है। इस महीने दान और पुण्य का काफी महत्व बताया जाता है। साथ ही इसी महीने से बहुत सारी किदवंतियां भी जुड़ी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं इस महीनें में कौन-कौन से हैं तीज त्योहार और क्या है खास।

सूर्य का मिथुन में प्रवेश, व‍िष्‍णु जाएंगे न‍िद्रा में

आषाढ़ मास की इन त‍िथ‍ियों में कुछ बेहद महत्‍वपूर्ण हैं। 15 जून को मिथुन संक्रांत‍ि है। यानी इस दिन सूर्य का प्रवेश मिथुन राश‍ि में होगा। वहीं इसी मास में सूर्य ग्रहण भी लगेगा। 23 जून से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होगी। एक जुलाई को देवशयनी एकादशी है ज‍िसके बाद से सभी शुभ काम कुछ समय के लिए रुक जाएंगे।

भगवान विष्णु की होती है उपासना

आषाढ़ के महीने में सबसे ज्यादा फलदायी उपासना गुरु की होती है। इसके साथ ही देवी की उपासना भी शुभ फल देती है। आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु की उपासना से भी संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है। आषाढ़ के महीने में ही  महीने में जल की उपासना भी की जाती है। मान्यता है कि जल की पूजा से धन की प्राप्ति सरल हो जाती है।

ना करें इस फल का सेवन

मान्यता है कि आषाढ़ के महीने में संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए इस पूरे महीने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बताया जाता है कि इस पूरे महीने बेल को बिलकुल भी नही खाना चाहिए। जहां तक हो सके तेल वाली चीजे कम खाएं। सौंफ, हींग और नींबू का प्रयोग लाभकारी होता है। 

टॅग्स :जगन्नाथ पुरी रथ यात्रापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

क्रिकेटIndia-South Africa T20 match Cuttack: 9 दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच का पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को भेंट, आशीर्वाद मांगा, तस्वीरें

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग