लाइव न्यूज़ :

विदाई के समय दुल्हन चावल क्यूं फेंकती है, जानिए 4 दिल छू जाने वाले कारण और इस रस्म का महत्व

By गुलनीत कौर | Updated: May 10, 2019 17:31 IST

रस्म में दुल्हन घर से निकलने से पहले हाथों में अनाज या चावल भरकर पीछे की ओर फेंकती है। इन चावलों को पीछे खड़ा पूरा परिवार अपने पल्लू या हाथों में इकट्ठा करता है। यह रस्म दिल को छूने वाली होती है।

Open in App

भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हमारी ना जाने कितने धर्मों और सम्प्रदायों से मुलाक़ात होती है। इन सभी के अपने रीति रिवाज होते हैं। पूजा करने का और जीवन जीने का सलीका भी अलग होता है। अंतर सभी धर्मों की शादियों में भी देखने को मिलता है। मगर उत्तर भारत में हिन्दू परिवारों की शादियों की बात करें तो कई सारे रिवाज मिलते-जुलते हैं।

इनमें से लड़की की विदाई के समय उसके द्वारा घर से बाहर निकलते हुए पीछे की ओर चावल फेंकने वाली रस्म कॉमन है। रस्म में दुल्हन घर से निकलने से पहले हाथों में अनाज या चावल भरकर पीछे की ओर फेंकती है। इन चावलों को पीछे खड़ा पूरा परिवार अपने पल्लू या हाथों में इकट्ठा करता है। यह रस्म दिल को छूने वाली होती है। मगर इस रस्म का क्या मतलब है? ये क्यों की जाती है?

विदाई में चावल की रस्म

हिन्दू, पंजाबी, सिख, इन शादियों के रीति रिवाज काफी कॉमन होते हैं। शादी में बारात घोड़ी पर आने से लेकर दूल्हे की स्वागत सेरेमनी की रस्में, शादी के फेरे और विदाई में भाईयों का दुल्हन की डोली को कंधा देना, ये रस्में कॉमन होती हैं। इन्हें रस्मों में एक चावल वाली रस्म भी है। जिसे दुल्हन द्वारा अपने मायके से विदा होने से ठीक पहली निभाया जाता है। 

क्या है चावल की रस्म?

शादी में सभी रस्में होने के बाद और डोली में बैठने से ठीक पहले जब दुल्हन अपने घर से विदा होने लगती है तो उसकी बहन, सहेली या घर की कोई भी महिला हाथ में चावल की थाली लेकर उसके पास खड़ी हो जाती है। इस थाली में से दुल्हन को 5 बार दोनों हाथों से चावल उठाने होते हैं। कई बार इस थाली में गेहूं, कोई अनाज या कई बार फूल भी होते हैं।

दुल्हन एक एक करके अपने दोनों हतः भारती है और पांच बार चावलों को बिना पीछे देखे हाथों से पीछे की ओर जोर से फेंकती है। चावलों को इतनी जोर से फेंकना होता है कि वह पीछे खड़े पूरे परिवार के ऊपर जाकर गिरें। लड़के के पीछे खड़ा परिवार अपनी झोली, पल्लू या फिर हाथ फैलाकर इन चावलों को उनमें पकड़ता है। रस्म के अनुसार ये चावल जिस जिसके पास जाते हैं उसे इन्हें संभालकर रखना होता है।

यह भी पढ़ें: उन्हें आपसे प्यार है या नहीं, ये रिश्ता चलेगा या नहीं, 6 संकेतों से पाएं हर सवाल का जवाब

क्यों करते हैं ये रस्म?

1) इस रस्म को करने के पीछे लोगों की अपनी अपनी मान्यता और विश्वास है। पहला कारण है कि हिन्दू धर्म में घर की बेटी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जिसके घर में होने से लक्ष्मी का वास घर में रहता है और घर में खुशियाँ बनी रहती है। जानें से पहले ये लक्ष्मी सिक्के या धन रूपी चावल को परिवार पर फ़नकार घर को धन-संपत्ति से भरे रहने की कामना करके जाती है2) एक और मान्यता के अनुसार लड़की चावल फेंकना इस बात को भी दर्शाता है कि भले ही मैं इस घर को छोड़कर जा रही हूं लेकिन इन चावलों के रूप में हमेशा अपने पीछे छोड़कर जा रहे परिवार के लिए दुआएं मांगती रहूंगी। ये चावल मेरे परिवार के पास मेरी दुआएं बनाकर हमेशा रहेंगे

3) कुछ लोगों का मानना है कि यह रस्म लड़की द्वारा अपने माता-पिता और परिवार को 'धन्यवाद' कहें का तरीका होता है। उन्होंने बचपन से लेकर बड़े होने टेक उसके लिए जो भी किया, वह उसका आभार प्रकट करते हुए जाते जाते उन्हें इस रस्म के रूप में दुआएं देकर जाती है4) यह रस्म बुरी नजर को दूर रखने के मकसद से भी की जाती है। घर की लक्ष्मी के घर से चले जाने के बाद उसके परिवार पर किसी की बुरी नजर ना पड़े इसलिए वह घर के कोनों में अनाज को फेंककर रक्षा कवच बनाती है। ताकि उसके परिवार को कोई बुरी दृष्टि प्रभावित ना कर सके

इस रस्म में चावल ही क्यूं?

चावल एक ऐसा अनाज है जिसे उत्तर भारत में सबसे अधिक ग्रहण किया जाता है। इसे धार्मिक पूजा कर्मों में भी पवित्र सामग्री मानते हुए शामिल किया जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार चावल सुख एवं सम्पन्नता प्रतीक होता है। अब चूंकि विदा हो रही दुल्हन अपने परिवार के लिए सुख और सम्पन्नता से भरे जीवन की कामना कर रही होती है, तो इस रस्म ओ अदा करने के लिए चावल का इस्तेमाल ही उत्तम माना जाता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: ब्यूटी पार्लर वालों तुम्हें भगवान माफ नहीं करेगा, लड़कों के साथ धोखा

भारतनमो भारत ट्रेन में बर्थ डे से लेकर प्री–वेडिंग तक मनाएं, जानें बुकिंग दरें ₹5,000 प्रति घंटा से...

ज़रा हटकेVIDEO: ब्यूटी पार्लर वालों ने बदल डाली दुल्हन, मेकअप हटते ही दूल्हा ICU में भर्ती, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: शादी में घोड़े पर अत्याचार, सिगरेट पिलाई, पुशअप लगाए, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े