लाइव न्यूज़ :

ज्यादा बुद्धिमान होने से रोमांटिक साथी तलाशने में आ सकती हैं दिक्कतें

By भाषा | Updated: August 25, 2018 09:08 IST

यह शोध ब्रिटिश जर्नल ऑफ सायकोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। इसमें पाया गया कि 99 फीसदी लोग अपने साथी में बहुत बुद्धिमत्ता और ज्यादा चिंता या परवाह करने की खासियत नहीं चाहते।

Open in App

अगर कोई बहुत बुद्धिमान और ज्यादा चिंता या परवाह ना करने वाला व्यक्ति है तो यह एक खूबी हो सकती है लेकिन इसका कुछ खमियाजा भी उठाना पड़ सकता है क्योंकि इससे एक रोमांटिक साथी तलाश करने के मौके कम हो सकते हैं।

एक शोध में यह दावा किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं (यूडब्ल्यूए) ने कई विशेषताओं के बारे में 383 युवाओं पर एक सर्वेक्षण किया कि जो वह अपने साथी में देखना चाहते हैं।

इसमें चार अहम गुण थे, बुद्धिमत्ता, चिंता ना करना, दयालुता और शारीरिक आकर्षण।

यह शोध ब्रिटिश जर्नल ऑफ सायकोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। इसमें पाया गया कि 99 फीसदी लोग अपने साथी में बहुत बुद्धिमत्ता और ज्यादा चिंता या परवाह करने की खासियत नहीं चाहते।

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड कह दे ये 5 बातें तो खुशी से झूम उठते हैं लड़के

हालांकि दयालुता और बुद्धिमत्ता दो सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं जो कोई एक रोमांटिक साथी में तलाश करता है।

यूडब्ल्यूए के गिल्स गिग्नाक ने कहा, ‘‘पहले प्रकाशित शोध से प्रतीत होता है कि ज्यादा बुद्धिमान होने के गुण को लेकर कुछ लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है। इसी तरह ज्यादा चिंता या परवाह ना करने को भरोसे या आकांक्षा की कमी के तौर पर देखा जा सकता है।’’

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े