गर्लफ्रेंड कह दे ये 5 बातें तो खुशी से झूम उठते हैं लड़के

By गुलनीत कौर | Published: August 16, 2018 08:09 AM2018-08-16T08:09:24+5:302018-08-16T08:49:00+5:30

हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे इस बात का एहसास कराए कि वह दुनिया में केवल उसके साथ सबसे ज्यादा खुशी महसूस करती है।

Things a guy wants to hear from his girlfriend | गर्लफ्रेंड कह दे ये 5 बातें तो खुशी से झूम उठते हैं लड़के

गर्लफ्रेंड कह दे ये 5 बातें तो खुशी से झूम उठते हैं लड़के

इसमें कोई दो राय नहीं कि लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड से कई अपेक्षाएं होती हैं, लेकिन लड़कों को भी अपनी गर्लफ्रेंड से कम उम्मीदें नहीं होती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि लड़के अपनी अपेक्षाओं को जल्दी दर्शाते नहीं हैं। लेकिन अगर गर्लफ्रेंड बिना कहे उनके मन की बात पढ़ ले तो वे खुशी से झूम उठते हैं। आइए आपको बताते हैं उन 5 बातें के बारे में जिन्हें हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के मुंह से सुनना चाहता है

1. तुम्हारे साथ 'सेफ' फील करती हूं

हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे इस बात का एहसास कराए कि वह दुनिया में केवल उसके साथ सबसे ज्यादा खुशी महसूस करती है। उसे आकर यह कहे कि उसके साथ रहते हुए उसे सबसे ज्यादा सुरक्षित होने का एहसास होता है।

2. तुम्हारी लुक्स बेस्ट हैं

माना कि लड़कियों को सजने संवरने का शौक होता है और जब वे अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती हैं तो पूरी कोशिश करती हैं कि सुन्दर दिखें। ताकि बॉयफ्रेंड उनकी तारीफ़ करे। लेकिन लड़कों को भी कुछ ऐसी ही अपेक्षा होती है। वे भी चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उनके ड्रेस सेंस, उनकी लुक्स और फिटनेस की तारीफ करे।

3. तुम्हारा साथ ही काफी है

रिलेशनशिप के कुछ समय के बाद जब झगड़े बढ़ जाते हैं तो लड़कियां झट से कह देती हैं कि अब तुम पहले जैसे नहीं रहे। तुम पहले की तरह मुझे प्यार नहीं करते। लेकिन इसकी बजाय लड़के यह सुनना चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उनसे आकर कहे कि मुझे और कुछ नहीं चाहिए, बस तुम्हारा साथ ही काफी है।

इन 6 खूबियों वाली लड़की से तुरंत शादी कर लेते हैं लड़के

4. तुम मेरे बेस्ट फ्रेंड हो

गर्लफ्रेंड हो या पत्नी, लड़के चाहते हैं कि उनकी पार्टनर उनके सबसे करीब हो। सिर्फ पार्टनर ही नहीं, उनके साथ दोस्त की तरह रहे। और अगर गर्लफ्रेंड खुद आकर यह कहे कि मेरे कई मेल फ्रेंड्स हैं, लेकिन तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो तो लड़का खुशी से झूम उठता है।

5. मुझे तुम पर पूरा भरोसा है

किसी का भरोसा जीतना बहुत मुश्किल होता है लेकिन यह हर रिश्ते के लिए जरूरी भी होता है। आजकल की फास्ट लाइफ में जिस तरह लोग कपड़ों की तरह पार्टनर भी बदलते हैं, ऐसे जमाने में अगर गर्लफ्रेंड आकर कहे कि मुझे तुमपर पूरा भरोसा है तो लड़का खुशी से पागल हो जाता है।

रिश्ते नाते से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करे

Web Title: Things a guy wants to hear from his girlfriend

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे