लाइव न्यूज़ :

दीपिका ने खोले होने वाले पति रणवीर के 4 सीक्रेट्स, कहा इन बातों से हैं परेशान, क्या आपके पति भी करते हैं ये सब?

By गुलनीत कौर | Updated: October 24, 2018 10:03 IST

दीपिका ने बताया कि रणवीर एक बेहतरीन किसर हैं।

Open in App

बॉलीवुड की हिट जोड़ी कहलाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अकहिर्कार रियल लाइफ में भी एक होने जा रहे हैं। दोनों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार उनकी शादी आने वाली 14-15 नवंबर को है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

शादी की आधिकारिक घोषणा करने वाले इस कार्ड के साथ शादी से कई जुड़ी जानकारियाँ भी एक-एक करके सामने आ रही हैं। शादी के वेन्यू से लेकर शादी के फंक्शन, दुल्हा-दुल्हन के ऑउटफिट, ये सारी डिटेल धीरे-धीरे करके मीडिया और फैंस के बीच आ रही है।

इसी बीच डायरेक्टर करण जोहर के चैट शो 'काफी विद करण' में अलिया भट्ट के साथ पहुंची दीपिका पादुकोण ने होने वाले पति रणवीर सिंह के कई राज खोले। शो के दौरान दीपिका ने रणवीर के उन सीक्रेट्स के बारे में बताया जो उनके फैंस या करीबी दोस्त तक नहीं जानते। साथ ही यह भी बताया कि रणवीर की कौन सी बातें दीपिका को पसंद नहीं है।

काफी विद करण शो पर दीपिका ने कहा कि मीडिया और फैंस के सामने रणवीर काफी कूल-डूड बनते हैं। सभी को लगता है कि वे स्वतन्त्र हैं और अन्दर से मजबूत हैं। लेकिन सच तो ये है कि रणवीर 'मम्माज ब्वॉय' हैं और शादी के बाद भी वही रहेंगे। साथ ही यह भी बताया कि रणवीर बहुत इमोशनल हैं।

ये भी पढ़ें: क्या इस वजह से 15 तारीख को शादी रचा रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह?

लेकिन रणवीर की किन हरकतों पर दीपिका को गुस्सा आता है या चिड़ होती है, इसके बारे में दीपिका ने कुछ खुलासे किए, आइए जानते हैं:- रणवीर का डेली रूटीन बिगड़ा हुआ है- रणवीर कभी भी सोते हैं, कभी भी उठते हैं- दिन के हिसाब से उनका टाइम टेबल कभी भी सेट नहीं होता- रणवीर का फैशन सेंस दीपिका को बर्दाश्त करना पड़ता है

रणवीर से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हुए शो के दौरान दीपिका ने बताया कि वे एक बेहतरीन किसर भी हैं। लेकिन इन सब के अलावा भी कुछ ऐसी कॉमन हरकतें हैं जो पत्नियों को अपने पति में पसंद नहीं आती हैं, जैसे कि:

1. टीवी के रिमोट के पीछे पति का झगड़ा करना और अगर पत्नी का कोई पसंदीदा शो आ रहा हो तो बार-बार चैनल चेंज करना2. छुट्टी वाले दिन पूरा टाइम सोफा पर पड़े रहना। वहीं बैठे-बैठे टीवी देखना और खाना खाने के अलावा कोई दूसरा काम ना करना3. उनकी मां की तरह काम नहीं करती, इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा करना4. चीजों को अव्यवस्थित ढंग से चलाना। कमरे में खुद के सामान से लेकर दूसरी चीजें भी बिगाड़ना

ये भी पढ़ें: इश्क की राह में रणवीर से पहले कइयों से दिल लगा चुकीं हैं दीपिका, अब बाजीराव की होंगी मस्तानी

5. हर बार कहते हैं कि घर के काम में मदद करेंगे लेकिन आखिर में अकली पत्नी ही काम करती है6. बाजार में पत्नी के साथ चलते हुए भी आसपास की लड़कियों पर नजर रखना7. बच्चों की जिम्मेदारी बिलकुल ना लेना। उनके स्कूल होम वर्क से लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी से दूर भागते हैं पति8. बिना बताए अचानक अपने दोस्तों के साथ प्लान बना लेना और बीवी-बच्चों को छुट्टी वाली दिन घर पर अकेला छोड़ देना9. पत्नी से बात करने या उसे समय देने की बजाय विडियो गेम या मोबाइल में घुसे रहना

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच