इश्क की राह में रणवीर से पहले कइयों से दिल लगा चुकीं हैं दीपिका, अब बाजीराव की होंगी मस्तानी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 23, 2018 04:11 PM2018-10-23T16:11:31+5:302018-10-23T16:11:31+5:30

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान हाल ही में आधिकारिकतौर पर कर दिया है। दोनों की शादी की चर्चा एक लंबे समय से हो रही थी।

ranveer singh deepika padukone wedding: deepika padukone love affair | इश्क की राह में रणवीर से पहले कइयों से दिल लगा चुकीं हैं दीपिका, अब बाजीराव की होंगी मस्तानी

इश्क की राह में रणवीर से पहले कइयों से दिल लगा चुकीं हैं दीपिका, अब बाजीराव की होंगी मस्तानी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान हाल ही में आधिकारिकतौर पर कर दिया है। दोनों की शादी की चर्चा एक लंबे समय से हो रही थी। दीपिका और रणवीर को आज बॉलीवुड के सबसे सफल कलाकारों में शुमार किया जाता है। दीपिका के फैंस में जहां एक तरफ उनकी शादी की खबर से उत्साह है तो वहीं दूसरी तरफ तो थोड़ी उदासी भी देखने को मिल रही है। दरअसल उनकी बैचलर दीपिका अब एक से दो होने वाली जो हैं।  मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका आज लाखों दिलों पर राज करती हैं। वहीं,बॉलीवुड में आने के बाद दीपिका का भी रणवीर सिंह से पहले कईंयों पर दिल आया। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दीपिका का किस किस के साथ नाम जोड़ा गया-

निहार पांड्या

निहार दीपिका के जीवन का अहम हिस्सा माने जाते हैं। कहते हैं मुंबई आने के बाद दीपिका ने साल 2005 में निहार पांड्या नाम के मॉडल को डेट करना शुरू किया था।  इतना ही नहीं निहार और दीपिका उस वक्त करीब 3 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहे। लेकिन एक वक्त ऐसा आ गया कि निहार और दीपिका हमेशा किन्हीं कारणों से हमेशा के लिए अलग हो गए।


उपेन पटेल

अभिनेता उपेन पटेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कुछ दिनों के लिए इस खूबसूरत अदाकारा का नाम अभिनेता उपेन  के साथ भी जुड़ा था। कहते हैं उस दौरान दीपिका और उपेन का एक हॉट फोटोशूट भी सामने आया था जिससे इनके अफेयर की खबरों को और सह मिली थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। 

मुजम्मिल इब्राहिम

 मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम के साथ भी दीपिका पादुकोण का नाम खूब जोड़ा गया था। इनके और दीपिका के रिलेशन के बारे में खुद मुजम्मिल इब्राहिम ने एक खुलासा किया था। उन्होंने कहा था  कि मैं और दीपिका रिलेशन में थे, हम दोनों ने कुछ ऐड फिल्मों में काम भी किया था, लेकिन ये बीते वक्त की बात है। हांलाकि दीपिका ने कभी इस पर हामी नहीं भरी फिर भी दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। 


युवराज सिंह

खेल के मैदान पर अपने बल्ले से गेंदबाजों को छक्के छुड़ाने वाले युवराज सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक वक्त पर दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चाए हुई थीं। हालांकि इन दोनों सितारों ने कभी अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। दोनों एक दूसरे को दोस्त ही बताया करते थे।

सिद्धार्थ माल्या

देश के फरार चल रहे व्यापारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका के अफेयर की खबरें खूब आई थीं। दीपिका को कई बार जूनियर माल्या के साथ उनकी आईपीएल टीम बेंगलुरु को सपोर्ट करते भी देखा गया था। कहा जाता है सिद्धार्थ ने दीपिका को 60 करोड़ का फ्लैट भी गिफ्ट किया था। इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। इतना ही नहीं आईपीएल के हर मैच में दीपिका सिद्धार्थ के साथ ही नजर आती थीं। लेकिन ये भी रिश्ता लंबा नहीं चला।


रणबीर कपूर class="lazy" data-original="https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/400x300/ranveer1_20181055558.jpg" rel="nofollow">

 रणबीर कपूर और दीपिका के लव अफेयर के बारे में हर कोई जानता है। एक वक्त ऐसा था कि ये जोड़ा बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ी मानी जाती थी। कहते हैं दोनों इस कद्र एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार थे कि ये लिविंग में तक रहते थे इतना ही नहीं दीपिका अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था। लेकिन कहा जाता है कि रनबीर की मां नीतू सिंह को दीपिका खास पसंद नहीं थीं जिस वजह से ये दोनों अलग हो गए थे। दीपिका रणबीर कपूर से अलग होने के बाद डिप्रेशन तक में चली गई थीं।

Web Title: ranveer singh deepika padukone wedding: deepika padukone love affair

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे