क्या इस वजह से 15 तारीख को शादी रचा रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 22, 2018 10:00 AM2018-10-22T10:00:29+5:302018-10-22T10:00:29+5:30
रविवार शाम को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अचानक एक पोस्ट डालकर हर किसी को चौंका दिया। ऐसे तो बीते कई दिनों के कयास लगाया जा रहा था कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
रविवार शाम को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अचानक एक पोस्ट डालकर हर किसी को चौंका दिया। ऐसे तो बीते कई दिनों के कयास लगाया जा रहा था कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आखिरकार दोनों ने आधिकारिकतौर पर ऐलान किया कि वह 14, 15 नवंबर को परिवार के आशीर्वाद से एक-दूसरे के हो जाएंगे।
वहीं, दोनों की शादी में अब 1 महीनें का भी समय नहीं रह गया है। ऐसे में हर किसी के लिए एक सवाल है कि आखिर दोनों ने 15 नवंबर को ही शादी के लिए क्यों चुना। दरअसल इसके पीछे लाजिक भी खोजा जाने लगा। पर्सनल लाइफ के अलावा दोनों कलाकार प्रोफेशनल फ्रंट पर भी कामयाब साबित हुए हैं।
दोनों ने फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला से पहली बार साथ काम किया था। खास बात ये है कि फिल्म के रिलीज की डेट भी 15 नवंबर ही थी। साल 2013 में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 15 नवम्बर के दिन ही पर्दे पर रिलीज हुई थी जो फैंस को जमकर पसंद आई थी।ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है यही कारण है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए इसी खास दिन को चुना है।
गौरबतल है कि दीपिका-रणवीर के इश्क के चर्चे एक लंबे समय से हो रहे हैं। दोनों हमेशा साथ देखे जाते थे, लेकिन कभी भी इस कपल ने अपने रिश्ते पर किसी भी तरह की आधिकारिक हामी नही भरी थी। लेकिन अब आखिरकार दोनों शादी कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के बीत भी जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं, कहा जा रहा है कि इसमें परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। पहले कहा जा रहा था कि दोनों की शादी सिंधि रीति रिवाज से शादी होगी लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी। वहीं, अपनी शादी में दीपिका सब्यसाची के डिजाइन किए दुल्हन के जोड़े में नजर आएगी।
खबर रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंधने से पहले खास नंदी पूजा करेंगे रणवीर सिंह के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शादी से पहले उनके कपड़े फाड़ेंगे। सिंधी समाज में इस रिवाज को सांथ कहते हैं। ये रिवाज सिंधी समाज में कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। माना जा रहा है कि इस शादी में करीब 30 लोग ही शामिल होंगे। दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है। शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा।