लाइव न्यूज़ :

नए साल में पार्टनर के साथ ना हो झगड़ा, बना रहे दोनों के बीच प्यार, तो उनसे करें ये एक वादा

By गुलनीत कौर | Updated: December 27, 2018 17:03 IST

नए साल में अपने रिश्ते के नाम एक वादा लें कि आप उसे सुधारेंगे और आगे बताए जा रहे 7 काम जरूर करें। कुछ ही दिनों में आप दोनों के बीच की कड़वाहट मिठास मने बदल जाएगी।

Open in App

हर साल नयू ईयर के टाइम हम अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए खुद से एक वादा करते हैं। और कोशिश करते हैं कि सालभर अपने इस वादे पर कायम रहें। ये वादा हमारी ही किसी बुरी आदत को सुधारने का या खुद को किसी खास चीज में बेस्ट बनाने को लेकर मेहनत करने से संबंधित होता है। तो अगर हम अपने लिए नयू ईयर रेजल्यूशन बना सकते हैं तो अपने रिश्ते के लिए क्यों नहीं कर सकते? 

अगर आप किसी के साथ लव रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं और लंबे समय से पार्टनर के साथ आपके निरंतर झगड़े चल रहे हैं तो अब उन्हें कम करने का समय आ गया है। नए साल में अपने रिश्ते के नाम एक वादा लें कि आप उसे सुधारेंगे और आगे बताए जा रहे 7 काम जरूर करें। कुछ ही दिनों में आप दोनों के बीच की कड़वाहट मिठास मने बदल जाएगी।

1) सप्ताह में एक बार डेट पर जाना

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हो या पति-पत्नी, हफ्ते में एक बार साथी के साथ बाहर जाना या अकेले में समय बिताने का हक तो हर किसी को है। इसकी बदौलत दोनों को एक दूसरे के करीब आने का मौक़ा मिलता है। तो हफ्ते में एक दिन ऐसा बाँध लें जब आप अकेले में लंच या डिनर करने। इसके लिए बाहर जाना जरूरी नहीं। घर में भी अकेले में समय बिताने की कोशिश करें।

2) फोन से बनाएं दूरी

अपनी रूटीन में से एक घंटा ऐसा निकालें जब आप केवल अपने पार्टनर या फॅमिली के साथ रहें और उस एक घंटे में फोन का सितेमाल बिलकुल ना करें। चाहें तो फोन बंद कर दें। इस पूरे एक घंटे को अपने पार्टनर को दें। उनसे बातें करने, मूवी देखें या जो भी आपका मन हो वो करें। लेकिन फोन से दूरी बना एलन ताकि आप दोनों के बीच कोई तीसरा ना आने पाए।

3) मिलकर कुछ नया करें

नए साल में कुछ ऐसा करने का सोचें जिसे आप मिलकर कर सकते हैं। जैसे कि नई नई जगह घूमना, कुछ नया पकवान बनाना सीखना, अलग तरह की कला सीखना आदि चीजों को आप मिलकर करें। इस तरह आप दोनों को एक दूसरे के साथ बिताने के लिए अधिक समय मिल जाएगा जो कि रिश्ते को एभातर बनाने का मजेदार तरीका साबित होगा।

यह भी पढ़ें: शादी का फैसला लेने में हर किसी को लगते हैं इतने दिन, शोध ने पेश किए रिजल्ट

4) बोलने से पहले सोचें

बात तब ज्यादा बिगड़ती है जब हम बिना दोचे समझे बोल देते हैं। अगर बोलने से पहले एक सेकंड भी हम रूककर सोचते कि हमें क्या कहना है तो शायद परिस्थिति बिगड़ने से पहले ही काबू में आ जाती। इसलिए गुस्सा करने, चिल्लाने या बहस करने से पहले गहरी सांस लें, 2 सेकंड्स का ब्रेक लें और फिर कुछ बोलें। 2 सेकंड के इस ब्रेक में ही आप बात और रिश्ते को संभालने में सफल हो सकते हैं।

5) खुद को टाइम दें

साथी को टाइम देना अच्छी बात है, लेकिन खुद को भी टाइम देना शुरू कर दें। अगर आपको लगता है कि आपका हर समय साथी के सिर पर रहना उन्हें तकलीफ देता है तो आप उन्हें भी थोड़ा टाइम दें। उन्हें खुद के लिए कुछ बेहतर करने का मौक़ा दें। उनकी लाइफ को बेहतर बनाने में उनकी मदद करें। इस तरह आप भावनात्मक रूप से उनके करीब जाएंगे।

6) पार्टनर की सुनें

पार्टनर की बात ना सुनना, केवल अपना तर्क रखना, यह भी झगड़ों के पीछे का बड़ा कारण होता है। अधूरी बातों के कारण झगड़ा बाद जाता है। साथ ही पार्टनर को इस बात का भी दुख होता है कि उसकी बात सूनी नहीं गई। इस तरह धीरे धीरे वह इमोशनल पक्ष से आपसे दूर हो जाता है। ऐसा ना हो इसलिए आगे से उनकी बात सुनने की भी कोशिश करें। क्योंकि इस रिश्ते में केवल आप अकेले नहीं हैं, वो भी हैं।

7) खुद को खुश रखें

किसी विद्वान ने सही कहा है कि अगर आप खुश हैं, तभी दूसरों को खुश रख सकते हैं। लेकिन अगर आप अन्दर से दुखी हैं तो चाहकर भी किसी को ख्सुही नहीं दे सकेंगे। इसलिए सबसे पहले अपने लिए कुछ अच्छा करें। खुद को अन्दर से खुश रखें तभी आप अपने पार्टनर और रिश्ते के बारे में कुछ अच्छा सोच सकते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े