लाइव न्यूज़ :

ब्रेकअप के बाद भी 'एक्स' से होती है बात तो उसे अपनी ये 4 चीजें ना बताएं, नहीं तो होगा पछतावा

By गुलनीत कौर | Updated: May 13, 2019 15:43 IST

वे कपल्स जो आपसी सहमति से ब्रेकअप करते हैं वे अक्सर कुछ समय बाद वापस कांटेक्ट में जाते हैं। मगर एक होने के लिए नहीं, सिर्फ दोस्ती बढ़ाने के लिए। आजकल के कपल्स के बीच यह काफी कॉमन हो गया है।

Open in App

ब्रेकअप के बाद लाइफ एकदम बदल जाती है। रिलेशनशिप में रहते हुए पूरा दिन जहां पार्टनर से बात करते हुए, हस्नते हुए निकलता था, वहीं ब्रेकअप के बाद दिन अकेलेपन और उदासी में निकलता है। कुछ लोग तो इतने उदास हो जाते हैं कि सभी से कांटेक्ट तोड़ देते हैं मगर कुछ थोड़े दिनों में वापस नार्मल हो जाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो ब्रेकअप के कुछ दिनों या महीनों बाद वापस अपने एक्स के कांटेक्ट में आ जाते हैं। 

इस बात पर टिप्पणी करना कि यह सही है या नहीं, यह एक अलग मुद्दा है। वे कपल्स जो आपसी सहमति से ब्रेकअप करते हैं वे अक्सर कुछ समय बाद वापस कांटेक्ट में जाते हैं। मगर एक होने के लिए नहीं, सिर्फ दोस्ती बढ़ाने के लिए। आजकल के कपल्स के बीच यह काफी कॉमन हो गया है। ब्रेकअप के बाद भी ये लोग एक दूसरे के साथ संपर्क में रहने को सही समझते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ चीजों का ध्यान ना रखा जाए तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जैसे कि:

1) आप दुखी हैं ये ना बताएं

अगर एक्स से बात होती है तो उसे कभी भी अपने दिल की बात ना बताएं। आपका मूड कैसा है, आप खुश हैं या दुखी, इन बातों को शेयर ना करें। पहले की बात और थी लेकिन अब रिश्ता अलग है। कहीं वो ये ना समझे कि आप उससे अलग होकर दुखी हैं।

यह भी पढ़ें: पति से ये 7 कड़वे सच छिपाती हैं पत्नियां, राज खुलने से भी डरती हैं

2) उन्हें मिस करते हैं, ये ना बताएं

ब्रेकअप चाहे किसी भी कारण से हुआ हो मगर उसके बाद एक्स की याद आना साधारण बात है। इस फीलिंग को आप दोस्तों से शेयर करें मगर एक्स को बिलकुल ना बताएं। उन्हें ऐसा लगेगा कि आप उनकी जिन्दगी में वापस जाना चाहते है।

3) अपने लाइफ की बातें छिपाएं

रिलेशनशिप में रहने तक आप उनसे हर बात शेयर करते थे। आपकी लाइफ में क्या चल रहा है उन्हें सब पता होता था। लेकिन अब आप बातें छिपाएं। एक्स को यह एहसास होना चाहिए कि अब वो खास नहीं है। 

4) उन्हें जलाने की कोशिश ना करें

आप किसी और से बातें करें, किसी को डेट करें, अपने एक्स की यादों से उभरकर किसी और को पसंद करने लगें तो इन बातों को अपने तक रखें। एक्स को बताकर उसे जलाने की कोशिश ना करें। उसे लगेगा कि आप बस जान बूझकर दिखावा कर रहे हैं ताकि वह जले और आपसे बात करने आए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े