पति से ये 7 कड़वे सच छिपाती हैं पत्नियां, राज खुलने से भी डरती हैं

By गुलनीत कौर | Published: May 10, 2019 04:17 PM2019-05-10T16:17:43+5:302019-05-10T16:17:43+5:30

ज्यादातर लड़कियां जब सेक्स में पति से संतुष्ट नहीं नहीं होती हैं तो वह चुप रहना ही पसंद करती हैं। कहीं उनकी कोई बात पति के अहम को ठेस ना पहुंचा दे और इससे रिश्ता ना खराब हो जाए इसलिए वे संतुष्ट होने का नाटक करती हैं।

7 shocking truths wives hide from their husbands to save their relationship | पति से ये 7 कड़वे सच छिपाती हैं पत्नियां, राज खुलने से भी डरती हैं

पति से ये 7 कड़वे सच छिपाती हैं पत्नियां, राज खुलने से भी डरती हैं

शादी के बाद लाइफ एक बड़ा यू-टर्न लेती है। खासतौर से लड़कियों की जिन्दगी में बड़ा बदलाव आता है। उसके रहने की जगह से लेकर फॅमिली, सब कुछ बदल जाता है। मगर फिर भी नए पार्टनर के साथ होने का क्रेज उसे शादी की खुशियां देता है। वह अपने पति के साथ दिन में अधिक वक्त बिताने की कोशिश करती है। दिनभर की कई बातें शेयर करती है। मगर इसके बावजूद कुछ ऐसी बातें हैं जो वह कभी बहे उससे सांझा नहीं करना चाहती। ये बातें कहीं उसके रिश्ते को खराबा ना कर दे इसलिए वह चुप ही रहना पसंद करती है। आइए जानते हैं क्या हैं वे 7 राज जिन्हें पत्नियां भूल से भी अपने पति के सामने खोलना नहीं चाहती हैं। 

1) एक्स रिलेशनशिप

आजकल के मॉडर्न जमाने में लड़कियां अपने होने वाले पति से अपने अतीत की कई बातें शादी से पहले ही सांझा कर लेती हैं लेकिन अगर वह अतीत बताने लायक ना हो तो वह उसे छिपाकर ही रखती हैं। या फिर पूरी बात नहीं बताती हैं।

2) एक्स बॉयफ्रेंड को याद करती हैं

कभी कभी उन्हें किसी परिस्थिति के चलते या फिर किसी भी अन्य कारण से अचानक अपने एक्स बॉयफ्रेंड की याद आ जाती है। ना चाहते हुए भी मन में उसका ख्याल आ जाता है। या फिर उसे याद करके वे उसके सोशल मीडिया अकाउंट तक को विजिट करती हैं। ये बातें पति को बताने से कतराती हैं। 

3) पति के पेरेंट्स को पसंद करने का दिखावा करती है

सास-बहू का रिश्ता खट्टा-मीठा होता है। ससुर के साथ भी बहू कुछ खास कनेक्टेड नहीं होती है। मगर अगर पति को अपनी पत्नी के मुंह से अपने पेरेंट्स की बुराई पसंद नहीं है तो पत्नी कभी उसे सच नहीं बताएगी। वह हमेशा पति के पेरेंट्स को पसंद करने का दिखावा करेगी।

4) करियर छोड़ने का पछतावा है

शादी के ठीक बाद या फिर बच्चे को जन्म देने के बाद कई महिलाओं को अपना करियर छोड़ना पड़ता है। परिवार के लिए ऐसा कदम उठाना आसान नहीं होता। मगर उन्हें इस बात का पछतावा है, इस बात को वे अपने पति से जल्दी शेयर नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें: सच्चे प्यार में हर लड़की अपने पार्टनर के लिए करती है ये 5 काम, देखें मजेदार लिस्ट

5) मां की साइड लेना पसंद नहीं

सास बहू के झगड़े में पति हर बार अपनी मां की साइड लेता है। बीवी की नहीं सुनता, इस बात से अधिकतर पत्नियां खफा होती हैं। कई बार मां की गलती होते हुए भी लड़के अपनी पत्नी को बुरा भला सुनाते हैं। ऐसे में वे खुद को अकेला महसूस करती हैं मगर कुछ कहती नहीं हैं।

6) दोस्तों, परिवार से जुड़ी बातें

पत्नी के अपने मायके या उसके दोस्तों की लाइफ में क्या चल रहा है, उसकी पूरी डिटेल पत्नियां अपने पति को नहीं देती हैं। खासतौर से जब नई नई शादी हुई हो तो वह अपने मायके की कोई बहे बात बताने से पहले डरती है। उसे डर होता है कि पति कहीं जाकर अपनी मां से ना कह दे। 

7) सेक्स लाइफ से असंतुष्टि

ज्यादातर लड़कियां जब सेक्स में पति से संतुष्ट नहीं होती हैं तो वह चुप रहना ही पसंद करती हैं। कहीं उनकी कोई बात पति के अहम को ठेस ना पहुंचा दे और इससे रिश्ता ना खराब हो जाए इसलिए वे संतुष्ट होने का नाटक करती हैं।

Web Title: 7 shocking truths wives hide from their husbands to save their relationship

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे