लाइव न्यूज़ :

सेक्स लाइफ हो जाएगी मजेदार, अगर पार्टनर के बारे में सोचेंगे सिर्फ ये एक बात

By गुलनीत कौर | Updated: August 24, 2018 19:20 IST

शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों को अपनी सेक्सुअल फैन्टसी को 3 से 6 हफ्ते के लिए बाकायदा रिकॉर्ड करने को कहा और उनसे सवाल पूछकर रिपोर्ट तैयार की।

Open in App

अपने पार्टनर के बारे में अधिक से अधिक सेक्सुअल फैन्टसी (वासना पूर्ण कल्पना पैदा करना) रखने वाले लोगों की सेक्स लाइफ और रिलेशनशिप उतना ही बेहतर होता चला जाता है। जी हां, सुनने में काफी अजीब लगता है लेकिन हालिया हुए एक शोध के अनुसार पुरुष हो या महिला, दोनों अगर सेक्सुअल फैन्टसी को फील करते हैं तो इसका एक पॉजिटिव असर दोनों के रिश्ते पर होता है। 

अंग्रेजी वेबसाइट 'दि सन' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शोध इज़राइल में किया गया जहां शोध का हिस्सा बने लोगों पर 4 टेस्ट किए गए। शोध में सेक्सुअल फैन्टसी और इसके रिश्ते पर होने वाले अच्छे-बुरे प्रभाव को जानने की कोशिश की गई।

शोध के दौरान सबसे पहले दो लोगों को, जो केवल भानात्मक तौर पर ही किसी से जुड़े हैं, उन्हें अपने पार्टनर या किसी को भी जिसे वे पसंद करते हैं, उनके बारे में सेक्सुअल फैन्टसी उत्पन्न करने को कहा। इस दौरान उन्होंने क्या फैन्टसी सोची यह बताने को कहा गया। अंत में शोधकर्ताओं ने दोनों प्रतिभागियों से भविष्य में अपने बिगड़े रिलेशनशिप को ठीक करने के लिए वे कितनी कोशिश कर सकते हैं, इससे संबंधित सवाल किए। 

एक अगले टेस्ट में शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों को अपनी सेक्सुअल फैन्टसी को 3 से 6 हफ्ते के लिए बाकायदा रिकॉर्ड करने को कहा। सेक्सुअल फैन्टसी के बाद जब वे अपने पार्टनर के करीब गए तो उन्होंने क्या नया, क्या अलग या कुछ भी ऐसा जो वे पहले नहीं करते थे, यह बताने को कहा। इन सभी रिजल्ट को शोधकर्ताओं ने नोट करके रिपोर्ट तैयार की।

तो ये निकला शोध का रिजल्ट

अंत में शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि जो लोग अपने पार्टनर के लिए सेक्सुअल फैन्टसी रखते हैं, वे सेक्स के दौरान बोल्ड बनते हैं और उसे अच्छी तरह एन्जॉय करते हैं। इसके अलावा अपने रिश्ते की हर निगेटिव बात को दूर करने की भी हर संभव कोशिश करते हैं।

हाफ-नाइट स्टैंड, सेक्स इंटरव्यू, ये 7 डेटिंग स्टाइल हो रहे हैं पापुलर, आपने किया है ट्राई

लेकिन ऐसा क्यों?

शोध के अनुसार जो लोग सेक्सुअल फैन्टसी को आदत बना लेते हैं वे इस दौरान उन बातों को भी सोचने लगते हैं जो उन्होंने कभी सेक्स के दौरान नहीं की। और जब एक बार ऐसे विचार दिमाग में आ जाएं तो वे उसे ट्राई करने की भी हिम्मत रखते हैं। 

इसके अलावा अपनी सेक्सुअल फैन्टसी को बताने की हिम्मत रखने वाले लोग सच्चे मन के होते हैं। ऐसे लोग अपने साथी को कभी धोखा नहीं देते और उसकी जरूरत का आहार ख्याल रखने की कोशिश करते हैं। 

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े