लाइव न्यूज़ :

लव हो या अरेंज, शादी के कुछ ही महीनों में लड़कियों को होता है इन 5 बातों पर पछतावा

By गुलनीत कौर | Updated: August 13, 2018 11:45 IST

जब पति अपनी दूसरी सहेलियों, अपने दोस्तों की बीवियों या यहां तक कि अपनी 'एक्स' से भी बीवी की तुलना  करने लगे तो इस बात से हताश होकर अपने शादी के फैसले पर लड़कियों को अफसोस होता है।

Open in App

शादी का फैसला लेना लड़के या लड़की दोनों के लिए ही मुश्किल होता है। इस एक फैसले पर आने वाली पूरी जिन्दगी निर्भर करती है। इसलिए कहा जाता है कि इस फैसले को बहुत सोच समझकर लेना चाहिए। लेकिन कितना ही देखना-परखना क्यों ना कर लिया जाए, शादी के बाद लड़कियां कुछ बातों को लेकर जरूर पछताती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे बातें:

1. मी-टाइम नहीं

अंग्रेजी का 'मी' मतलब मेरा या अपना। शादी के बाद लड़की वर्किंग हो तो ऑफिस का काम, उसके साथ घर का काम, सास-ससुर और पति की जिम्मेदारी और कुछ समय के बाद बच्चों की भी जिम्मेदारी उसपर आ जाती है। इस बीच उसे खुद के लिए कभी समय नहीं मिलता। शादी से पहले उसे खुद को निखारने, संवारने, खुद के भविष्य के बारे में सोचने का समय मिलता था। लेकिन शादी के बाद जिन्दगी पूरी तरह पलट जाने पर उसे पछतावा होने लगता है।

2. पर्सनल स्पेस नहीं

शादी से पहले लड़कियां अपने हिसाब से जिन्दगी जीती हैं और उनकी लाइफ में दूसरों का दखल ना के बराबर होता है। लेकिन शादी के बाद हालात बिलकुल उलट होते हैं। हर छोटी से बड़ी बात में जीवनसाथी और ससुराल वालों का दखल होना, उनका परामर्श होना सामान्य होता है। लेकिन कई बार इन बातों से परेशानी होने लगती है।

सेक्स में दिलचस्पी को कम कर देती हैं पार्टनर की ये 6 बुरी आदतें

3. खुद को बदलना

शादी के बाद पति और ससुराल वालों को केवल खुश रखना ही चैलेंज नहीं होता है। खुद को हर पल बदलते रहना भी निरंतर आने वाली चुनौतियों में से एक होता है। हर बात पर समझौता करना और दूसरों के हिसाब से खुद में बदलाव लाना। ऐसी परिस्थितियों में फंस जाने के बाद लड़कियां पछताती हैं।

4. दूसरों से तुलना

जब पति अपनी दूसरी सहेलियों, अपने दोस्तों की बीवियों या यहां तक कि अपनी 'एक्स' से भी बीवी की तुलना  करने लगे तो इस बात से हताश होकर अपने शादी के फैसले पर लड़कियों को अफसोस होता है। तब उन्हें लगता है कि इतनी कोशिशों के बाद भी अगर पार्टनर को उनमें कमियां ही दिखती हैं तो इससे अच्छा वे हमेशा सिंगल ही रहती।

5. बेबी प्लानिंग

आजकल के मॉडर्न जमाने में लड़कियां भले ही वर्किंग वुमन हों या हाउस वाइफ, वे बच्चे के बारे में तभी सोचना चाहती हैं जब उनका मन करे। लेकिन अगर सुसराल वालों, रिश्तेदारों या पति की तरफ से मतजी के विरुद्ध जाकर प्रेशर आने लगे तो उन्हें शादी नाम से चिड़ होने लगती है। तब उन्हें यह एहसास होता है कि अपनी जिन्दगी का इतना बड़ा फैसला भे ईव खुद नहीं ले सकती हैं।

रिश्ते-नातों से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश