लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार ने एलईडी प्रचार पर 7 महीने में 9 करोड़ खर्च किए

By IANS | Updated: December 28, 2017 19:25 IST

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी वित्तीय वर्ष 2016-17 में एलईडी वैन से प्रचार कराने में ही 85 करोड़ 46 लाख 60,681 रुपये की रकम खर्च की है। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद प्रचार प्रसार में ही 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह खुलासा हुआ है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में अखिलेश सरकार ने 85 करोड़ रुपये से ज्यादा एलईडी से प्रचार में खर्च किए। वहीं योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने से अब तक उप्र सरकार ने करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।समाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बीते 23 मई को उप्र के सूचना और जनसंपर्क निदेशालय में एक आरटीआई दायर की। इसमें 2016-17 और हालिया वित्तीय वर्ष में उप्र सरकार द्वारा एलईडी वैन से विज्ञापन आदि से संबंधित चार बिंदुओं पर सूचना मांगी गई।शर्मा के मुताबिक, प्रभारी एलईडी राम मनोहर त्रिपाठी ने जो सूचना दी है उससे पता चलता है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी वित्तीय वर्ष 2016-17 में एलईडी वैन से प्रचार कराने में ही 85 करोड़ 46 लाख 60,681 रुपये की रकम खर्च की है। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलईडी वैन से प्रचार कराने में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017-18 के शुरुआती साढ़े सात महीनों में 9 करोड़ 92 लाख 68,792 रुपये खर्च किए हैं।सूचना के अनुसार, विभाग में एलईडी वैन खरीदने की कोई व्यवस्था नहीं है। इन वैनों का अनुरक्षण भी उस फॉर्म द्वारा ही किया जाता है, जो एलईडी वैन से विज्ञापन का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करती है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो