लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: 19 मार्च को सीएम योगी पूरा करेंगे तीन साल का कार्यकाल, भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन कर रचेंगे इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2020 15:35 IST

विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश की गद्दी संभालने वाले योगी उत्तर प्रदेश में सरकार के पांच साल के कार्यकाल में से 3 साल पूरे करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी से पहले कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे लेकिन उनमें से कोई भी तीन साल तक मुख्यमंत्री नहीं रह सका।भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक के मुताबिक, योगी का यह कार्यकाल विशिष्ट उपलब्धियों से भरा है।

लखनऊः आगामी 19 मार्च को अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके साथ ही अपने नाम एक विशिष्ट उपलब्धि भी दर्ज करा लेंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश की गद्दी संभालने वाले योगी उत्तर प्रदेश में सरकार के पांच साल के कार्यकाल में से 3 साल पूरे करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे।

योगी से पहले कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे लेकिन उनमें से कोई भी तीन साल तक मुख्यमंत्री नहीं रह सका। कल्याण सिंह दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार वह 24 जून 1991 को मुख्यमंत्री बने और 6 दिसंबर 1992 तक इस पद पर बने रहे। उसके बाद वह 21 सितंबर 1997 से 12 नवंबर 1999 तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

कल्याण सिंह के बाद राम प्रकाश गुप्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह एक साल से कम यानी 12 नवंबर 1999 से 28 अक्टूबर 2000 तक इस पद पर रहे। उसके बाद राजनाथ सिंह ने गद्दी संभाली और वह 28 अक्टूबर 2000 से 8 मार्च 2002 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक के मुताबिक, योगी का यह कार्यकाल विशिष्ट उपलब्धियों से भरा है। उनके कार्यकाल के दौरान प्रयाग में अब तक का सबसे शानदार कुंभ आयोजित किया गया। इसके अलावा पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस, इन्वेस्टर्स समिट और डिफेंस एक्सपो जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन भी हुए।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 403 में से 312 सीटें जीती थीं जबकि उसके सहयोगी दल अपना दल सोनेलाल को नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4 सीटें मिली थीं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां और पत्नी में रोज झगड़ा, तंग आकर 40 साल के बेटे राहुल ने 68 वर्षीय मां मधु की गर्दन रेती और थाने में किया आत्मसमर्पण

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा