लाइव न्यूज़ :

गुजरात पालायन: मायावती का बीजेपी पर हमला, जिन्होंने वाराणसी से जिताया उनको ही गुजरात में बनाया जा रहा निशाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 9, 2018 10:29 IST

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है।

Open in App

अहमदाबाद के आजपास इन दिनों एक अजीब सा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के लोग पालायन कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात से यूपी और बिहार के पलायन कर रहे एक समूह को अहमदाबाद जिले में 'गुप्त' शरण मिली है। 25 लोगों के इस समूह को अहमदाबाद के फार्म हाउस में रखा गया है। यह फार्महाउस गुजरात गेटवे के पास है।

ऐसे में  बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। बीजेपी से जवाब मांगते हुए मायावती ने कहा है कि यह दुखद है कि जन लोगों ने मोदी को वोट देकर वाराणसी से जिताया, उन्हें गुजरात में निशाना बनाया जा रहा है। गुजरात की बीजेपी सरकार को लोगों को निशाना बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

जानें क्या है मामला

शनिवार (6 अक्‍टूबर) को यूपी और बिहार के के 20 बसें यहां से भर के गई हैं। यानि की लोग तेजी से अपना घर छोड़ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में ये घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं जिस कारण से लोग अपना घर और काम सब छोड़कर मजबूरी में घर वापसी को तैयार हैं। 28 सितंबर को जिस बच्‍ची से बिहार के शख्‍स ने कथित तौर पर बलात्‍कार किया, उसे शनिवार को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने पत्रकारों को बताय,टमुख्य रूप से छह जिले (हिंसा से) प्रभावित हुए है। मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए है। इन जिलों में, 42 मामलें दर्ज किये गये है और अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान आरोपियों के नाम सामने आने के बाद और लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राज्य रिजर्व पुलिस (सीआरपी) की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा 'गैर-गुजराती के निवास क्षेत्रों और उन कारखानों में जहां वे काम करते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इन इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है। गुजरात में हिंदीभाषी प्रवासियों पर हमले के बाद उनके पलायन को देखते हुए राज्य के औद्योगिक इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस मामले में सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को उनसे लौटने की अपील की।

 गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिलाया भरोसा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की।  रूपाणी ने दावा किया कि पिछले 48 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के गहन प्रयासों के कारण स्थिति नियंत्रण में है औैर पिछले 48 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुयी है।

उन्होंने राजकोट में संवाददाताओं से कहा, ‘हम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और परेशानी की स्थिति में लोग पुलिस को बुला सकते हैं। हम उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे। उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों- क्रमश: योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार तथा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रूपाणी से बात की और हमलों को लेकर चिंता जतायी।

टॅग्स :मायावतीगुजरातबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

राजनीति अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत