लाइव न्यूज़ :

जहां आपका एक बूंद पसीना टपकेगा, वहां मेरा सौ बूंद टपकेगा, अगर खून की जरूरत हुई तो दूंगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

By भाषा | Updated: March 12, 2020 22:47 IST

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में सिंधिया ने कहा, ‘‘आज मेरा सौभाग्य है कि मेरी दादी ने जिस दल को अपने पसीने से सींचा, पहली बार जनसेवा का पद बना कर मेरे पूज्य पिताजी चले, आज उसी दल में ज्योतिरादित्य सिंधिया सब कुछ छोड़कर, सिर्फ अपना दिल लेकर आपके पास आया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जहां आपका एक बूंद पसीना टपकेगा, वहां मैं सौ बूंद पसीना बहाउंगा, अगर खून की जरूरत पड़ी तो मैं उसके लिए भी हाजिर हूं। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं आपके लिए केवल एक चीज लेकर आया हूं और मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं। यह विश्वास रखना, मैं केवल एक चीज आपके लिए अपने साथ लेकर आया हूं और वह है मेरी मेहनत, मेरी मशक्कत और विश्वास।’’

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जहां आपका एक बूंद पसीना टपकेगा, वहां मैं सौ बूंद पसीना बहाउंगा, अगर खून की जरूरत पड़ी तो मैं उसके लिए भी हाजिर हूं।

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में सिंधिया ने कहा, ‘‘आज मेरा सौभाग्य है कि मेरी दादी ने जिस दल को अपने पसीने से सींचा, पहली बार जनसेवा का पद बना कर मेरे पूज्य पिताजी चले, आज उसी दल में ज्योतिरादित्य सिंधिया सब कुछ छोड़कर, सिर्फ अपना दिल लेकर आपके पास आया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं आपके लिए केवल एक चीज लेकर आया हूं और मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं। यह विश्वास रखना, मैं केवल एक चीज आपके लिए अपने साथ लेकर आया हूं और वह है मेरी मेहनत, मेरी मशक्कत और विश्वास।’’

सिंधिया ने आगे कहा, ‘‘मैं बैठे हुए, खड़े हुए एक-एक कार्यकर्ता, एक-एक महिला एवं एक-एक नौजवान को विश्वास दिलाता हूं कि यहां मेरा एक ही लक्ष्य होगा आपके दिल में स्थान पाना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और ये भी आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जहां आपका एक बूंद पसीना टपकेगा, वहां मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया सौ बूंद पसीना बहाऊंगा। और अगर खून की जरूरत होगी, तो ज्योतिरादित्य सिंधिया हाजिर है।’’

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा