लाइव न्यूज़ :

केंद्र की ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना से बाहर होगा पश्चिम बंगाल, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: February 27, 2020 13:37 IST

योजना के तहत लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में राशन की दुकानों से रियायती अनाज खरीद सकते हैं। किसी व्यक्ति के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की स्थिति में प्रणाली सुनिश्चित करेगी कि कोई भी गरीब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ से वंचित न रह पाए।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने कहा, ‘‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के संबंध में हमें केंद्र सरकार से कोई सूचना नहीं मिली है।बंगाल सरकार डिजिटल राशन कार्ड जारी करने के लिए पहले ही लगभग 200 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार से ‘‘मत भिन्नता’’ के कारण केंद्र की ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना से बाहर होने पर विचार कर रहा है।

इस योजना के तहत लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में राशन की दुकानों से रियायती अनाज खरीद सकते हैं। किसी व्यक्ति के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की स्थिति में प्रणाली सुनिश्चित करेगी कि कोई भी गरीब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ से वंचित न रह पाए।

पश्चिम बंगाल के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने कहा, ‘‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के संबंध में हमें केंद्र सरकार से कोई सूचना नहीं मिली है। इस मामले में उनके (केंद्र) साथ जुड़ने का कोई सवाल ही नहीं है।’’

केंद्र के साथ ‘‘मत भिन्नता’’ का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार डिजिटल राशन कार्ड जारी करने के लिए पहले ही लगभग 200 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह राशि वापस कौन देगा? हम इसे (एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड) क्रियान्वित नहीं करेंगे।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा, एक बड़ी राशि है जो हमें केंद्र सरकार से मिलनी है, जो छह हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीममता बनर्जीरामविलास पासवानकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा