लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर किया हमला, कहा-‘कट मनी’ के बिना लोगों का कोई काम नहीं होता

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोआपाड़ा से माता काली के मंदिर के लिये प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर तक कोलकाता मेट्रो रेलवे के विस्तार का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा बंगाल को ऐसी सरकार देगी जिसमें सबका विकास सुनिश्चित होगा, किसी का भी तुष्टिकरण नहीं होगा।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें ‘वंदे मातरम’ देने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जर्जर आवास बंगाल के गौरव का अपमान है।पश्चिम बंगाल की आधारभूत संरचना का विकास मेरी सरकार की प्राथमिकता है।

चुचुड़ाः ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल में हर क्षेत्र में ‘सिंडिकेट राज’ को लागू कर दिया जहां ‘‘कट मनी’’ के बिना लोगों का कोई काम नहीं होता।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सांस्कृति विरासत और महापुरुषों की उपेक्षा करते हुए अपने वोट बैंक की रक्षा के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राज्य सरकार की कट मनी संस्कृति ने इस कदर माहौल खराब कर दिया है कि बिना यह दिए आप एक मकान तक किराए पर नहीं लगा सकते...सिंडिकेट की अनुमति के बिना एक मकान तक आप किराए पर नहीं दे सकते।’’

केंद्र की ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ और ‘आयुष्मान भारत’ जैसी योजनाओं को अनुमति नहीं देने के लिए उन्होंने ममता बनर्जी नीत सरकार की आलोचना की। मोदी ने हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि जिस मकान में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने ‘वंदे मातरम’ की रचना की थी, वह जर्जर स्थिति में है। जिस व्यक्ति ने गुलामी के कारण व्याप्त निराशा के बीच आजादी के संघर्ष में नया प्राण फूंकने का काम किया उनके मकान की उपेक्षा की गयी। यह बंगाल के गौरव का अनादर है।’’

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जूट उद्योग समेत औद्योगिक विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के लोगों ने ‘असल परिवर्तन’ का मन बना लिया है। भाजपा बंगाल को ऐसी सरकार देगी जिसमें सबका विकास सुनिश्चित होगा, किसी का भी तुष्टिकरण नहीं होगा।’’

राज्य सरकार पर लगातार हमला करते हुए मोदी ने कहा कि जब तक ‘कट मनी’ संस्कृति रहेगी, गिरोह का शासन रहेगा और तोलाबाजी (जबरन वसूली) कायम रहेगी, बंगाल में विकास नहीं होगा। मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर लोगों और उनकी संस्कृति की रक्षा होगी और कोई उन्हें डरा या दबा नहीं पाएगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालकोलकाताटीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा