लाइव न्यूज़ :

पश्चिंम बंगाल उपचुनाव: सबांग विधानसभा से जीती सीएम ममता की 'रानी', बीजेपी तीसरे नंबर पर

By IANS | Updated: December 24, 2017 15:08 IST

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को सबांग विधानसभा सीट पर 64,192 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

Open in App

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को सबांग विधानसभा सीट पर 64,192 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुनिया को 1,06,179 मत मिले जबकि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की उम्मीदवार रीता मंडल 41,987 वोट ही हासिल कर सकीं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अंतरा भट्टाचार्य 37,476 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। हालांकि इस उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है 2016 के विधानसभा चुनावों में उसे केवल 5000 वोट मिले थे।

वहीं, एक साल पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कब्जा करने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी खराब है, कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीब भौमिक 18,060 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। 

मानस भुनिया के इस्तीफा देने के बाद 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। अब वह अपनी नई पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। तृणमूल उम्मीदवार गीता रानी मानस भुनिया की पत्नी हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावपश्चिटीएमसीरानी भुनियासबांग विधानसभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा