लाइव न्यूज़ :

गुजरात, हिमाचल प्रदेश में बहुमत पीएम मोदी की नीतियों की जीत: अमित शाह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 16:57 IST

गुजरात की कुल 182 सीटों में से बीजेली की झोली में 99 सीटें आई हैं। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से बीजेपी को 44 और कांग्रेस को 21 पर जीत मिली है।

Open in App

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में मिले बहुमत के बाद सोमवार (18 दिसंबर) को मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्यों में मिली चुनावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। अमित शाह ने मीडिया से कहा, "मोदी जी की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए गुजरात और हिमाचल की जनता को धन्यवाद। यह पीएम मोदी की नीतियों, वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण पर विकास की जीत है।"

अमित शाह ने नई दिल्ली में मीडिया से कहा, "..मोदी के पीएम बनने के बाद से ही इन कुरीतियों पर प्रहार हुआ है। अब ये देश की राजनीति से गायब हो रहे हैं।  लोकतंत्र करवट बदल रहा है। यूपी के बाद गुजरात में भी साबित हुआ कि सिर्फ  और सिर्फ विकास ही चलेगा। इस जीत से साबित हुआ गुजरात की जनता ने आग लगाने वाले मुद्दों को नकार दिया।" अमित शाह ने कांग्रेस पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार का स्तर गिराने का आरोप लगाया। शाह ने कहा, "...कांग्रेस प्रचार को नीचे स्तर पर ले गई। लेकिन गुजरात में गलत प्रचार के बाद भी जीतना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं पाटीदार और जीएसटी का चुनाव पर कोई व्यापक असर नहीं पड़ा। जीएसटी के असर वाले सूरत में भी हमारी जीत हुई। गुजरात में हम कांटे की टक्कर से नहीं बल्कि बेहद आराम से जीते। अब देशभर में भाजपा की 14 राज्यों में सरकारें हैं।"

गुजरात की कुल 182 सीटों में से बीजेली की झोली में 99 सीटें आई हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है। वहीं कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली है। अन्य सीटों छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गयी हैं। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से बीजेपी को 44 और कांग्रेस को 21 पर जीत मिली है। हिमाचल में तीन सीटें अन्य को मिली हैं। अमित शाह ने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भविष्य में त्रिपुरा, मेघालय और कर्नाटक के विधान सभा चुनावों में भी बीजेपी की जीत होगी। शाह ने कहा, "...2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीतन तय है।"

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरात विधानसभा चुनाव 2017अमित शाहनरेंद्र मोदीबीजेपीगुजरात चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार