लाइव न्यूज़ :

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत से मुलाकात की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 18:31 IST

जाने माने अभिनेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती गुरुवार को संघ मुख्यालय पहुंचे। सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत से मुलाकात व रेशमबाग में हेडगेवार स्मृति में कुछ समय बिताने के बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज अभिनेता तृणमूल कांग्रेस से पूर्व राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। सरसंघचालक से अचानक मुलाकात व चर्चा के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पायी है।

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय का दौरा किया। दिग्गज अभिनेता तृणमूल कांग्रेस से पूर्व राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। 

 

जाने माने अभिनेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती गुरुवार को संघ मुख्यालय पहुंचे। सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत से मुलाकात व रेशमबाग में हेडगेवार स्मृति में कुछ समय बिताने के बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो गए।

सरसंघचालक से अचानक मुलाकात व चर्चा के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पायी है। संघ सूत्र के अनुसार चक्रवर्ती का दौरा पूर्व निर्धारित नहीं था। कुछ समय से उनकी तबियत ठीक नहीं है। वे यहां आएं तो उनके मुंह पर मास्क लगा था। पुराने परिचितों के माध्यम से उन्होंने सरसंघचालक से मिलने का समय निर्धारित किया। महल स्थित संघ मुख्यालय में आधे घंटे चर्चा के बाद वे रेशमबाग पहुंचे।

डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति मंदिर के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह दिया गया। चक्रवर्ती ने हेडगेवार प्रतिमा का अभिवादन किया । साथ ही द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर गुरुजी की समाधि के दर्शन किए। गौरतलब है कि चक्रवर्ती कुछ समय तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में त्रणमुल कांग्रेस की ओर से उन्हें राज्यसभा में भेजा गया था। लेकिन राज्यसभा में लगातार अनुपस्थित रहने के बाद उन्होंने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस बीच पश्चिम बंगाल के चर्चित चिट फंड घोटाले में भी उनका नाम चर्चा में आया था। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना करना पड़ा था। 

टॅग्स :इंडियामोहन भागवतआरएसएसमिथुन चक्रबर्तीटीएमसीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा