लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तारः सीएम रावत मिले जे पी नड्डा से, तीन पद खाली, कई विधायक दावेदार

By भाषा | Updated: February 22, 2020 17:32 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में शुक्रवार को नड्डा से करीब 90 मिनट तक मुलाकात की थी जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार समेत राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार काफी समय से लंबित है। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी दे दी है जो इस महीने के अंत तक हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में फिलहाल नौ मंत्री हैं। तीन पद रिक्त हैं। राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 तक हो सकती है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ हाल में हुई बैठक से राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

रावत ने नई दिल्ली में शुक्रवार को नड्डा से करीब 90 मिनट तक मुलाकात की थी जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार समेत राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार काफी समय से लंबित है। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी दे दी है जो इस महीने के अंत तक हो सकता है।

उत्तराखंड में फिलहाल नौ मंत्री हैं। तीन पद रिक्त हैं। राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 तक हो सकती है। भाजपा जब 2017 में राज्य में सत्ता में आई थी तो मुख्यमंत्री समेत 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी। शुरुआत से ही दो मंत्री पद रिक्त रहे जबकि एक अन्य पद कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिछले साल खाली हो गया था।

मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में अटकलें सबसे पहले जून 2019 में शुरू हुई थीं जब पंत का कैंसर के कारण निधन हो गया था। हालांकि अटकलों पर जल्द ही विराम लग गया जब राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को वित्त तथा विधायी कामकाज विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया जो पंत के पास था। सूत्रों ने बताया कि सभी तीनों पद इस बार भर सकते हैं। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)त्रिवेंद्र सिंह रावतजेपी नड्डाउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा